फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Customers are circling Yash Bank to withdraw cash

Yash Bank Crisis: किसी का बिजनेस तो किसी की जमापूंजी दाव पर, बैंक अधिकारियों ने साधी चुप्पी

Sat, 07 Mar 2020 12:40 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 07 Mar 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Customers are circling Yash Bank to withdraw cash
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

नकदी की कमी से जूझ रहे यश बैंक में कैश निकालने की धनराशि तय होने के बाद भी ग्राहक चक्कर ही काट रहे हैं। अपना पैसा होने के बाद भी उन्हें दूसरे विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं। सबसे अहम बात यह है कि ग्राहक पैसा निकालने पहुंचे मगर, उन्हें नकद निकासी की सुविधा नहीं दी गई। उधर, खातेदारों में असमंजस और डर है, बैंक अधिकारी भी पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं।

विज्ञापन

 

यश बैंक की वाराणसी में फातमान रोड पर एक शाखा है और इसमें करीब दो हजार लोगों के खाते हैं। यस बैंक में एक माह में 50 हजार रुपये से अधिक न निकालने के आदेश के बाद बैंक के ग्राहकों में अफरातफरी का माहौल हो गया है। सुबह बैंक खुलते ही बैंक में ग्राहकों का पहुंचना शुरू हो गया। जिन लोगों के खाते में 50 हजार रुपये से कम थे, ऐसे कई लोगों ने खाते से सारे रुपये निकालने की कोशिश में थे। हालांकि शुक्रवार को बैंक में किसी तरह की निकासी पर कर्मचारी तैयार नहीं हो रहे थे।

विज्ञापन


बैंक में पहुंचे एक ग्राहक मनीष चौबे ने बैंक प्रबंधक को बताया कि उन्होंने एक पार्टी को एक लाख रुपये का चेक दिया था। बैंक ने उसे बोल दिया कि 50 हजार रुपये से ज्यादा नहीं दे पाएंगे। सोमनाथ विश्वकर्मा की बैंक में 20 हजार रुपये की एफडी है। वह बैंक पहुंचे और अपनी एफडी तुड़वाकर रुपये निकालने जुटे थे। उधर, बैंक मैनेजर ने बताया कि हमारे पास आदेश आ गए हैं कि एक माह में 50 हजार से ज्यादा ट्रांजेक्शन नहीं होगा। इसे बैंक या एटीएम से निकाला जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed