फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Current gardener of from death, Modi has visit canceled

करंट से माली की मौत, मोदी ने रद्द किया दौरा

Fri, 17 Jul 2015 01:53 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
Current gardener of from death, Modi has visit canceled

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में बारिश से फिर खलल पड़ गया। डीरेका में लापरवाही से बनाए गए पंडाल में करंट उतरने से गुरुवार की भोर में वहां फूल-मालाओं से सजावट में जुटे माली की मौत हो गई। इसकी जानकारी के बाद प्रधानमंत्री ने दुखी मन से बनारस दौरा रद्द करने की घोषणा कर दी।

विज्ञापन

इस मामले में दिल्ली की कंपनी कलर एंड फ्रेगरेंस डेकोरेशन के ठेकेदार पवन चन्ना और गिरीश बंसल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, ट्रामा सेंटर का लोकार्पण तीसरी बार टलने के बाद विपक्षी हमलावर हो गए हैं जबकि भाजपा बचाव में उतर आई है। भाजपा नेताओं का कहना है कि एक तरफ शव पड़ा हो और दूसरी तरफ तालियां बजें, यह अमानवीय होता, इसलिए दौरा रद्द किया गया।
विज्ञापन

बुधवार रात से ही बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ, गुरुवार दोपहर तक जारी रहा। डीजल रेल कारखाना के केंद्रीय खेल मैदान में एक पखवाड़े के प्रयास के बाद करोड़ों की लागत से तैयार वाटरप्रूफ पंडाल पानी को अंदर आने से रोक पाने में असफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 हालांकि बारिश के बावजूद मंच से लेकर पंडाल तक की सजावट का काम पूरी रात चला। पावर ग्रिड कारपोरेशन लिमिटेड के अभियंताओं की देखरेख में तैयार किए गए इस वाटरप्रूफ पंडाल की वायरिंग में घोर लापरवाही बरती गई थी। टेप से चिपकाए गए तार के भीगने की वजह से वीआईपी जोन के हैंगर के पिछले हिस्से में करंट उतर आया। भोर में चार बजे के करीब इस हिस्से के गेट पर फूलों से तोरण बनाने के लिए पश्चिम बंगाल के मिदनापुर के माली देवनाथ उर्फ मन्ना जैसे ही चढ़े करंट की चपेट में आकर गिर पड़े। उनको तत्काल डीरेका अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। उसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।  
तैयारियों के पल-पल की जानकारी ले रहे पीएमओ को इस हादसे की सूचना दी गई। वहां काफी मंथन के बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। जानकारों का कहना है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान किसान गजेंद्र सिंह चौहान के फांसी के लगाने के बाद भी भाषणबाजी होती रही, उसे लेकर आप की जमकर किरकिरी हुई थी। इससे सबक लेते हुए आनन-फानन में पीएम का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि माली की मौत के बाद जनसभा करना संवेदनहीनता होती। पीएम का दौरा रद्द होने की सूचना मिलते ही बनारस को मिलने वाली करोड़ों की सौगातों की खुशी काफूर हो गई। यह तीसरा मौका है जब खराब मौसम के चलते पीएम का दौरा रद्द हुआ है। पहले चक्रवाती तूफान हुदहुद के चलते 14 अक्तूबर, बारिश के चलते 28 जून को और फिर आज बारिश के चलते पीएम का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed