{"_id":"5d48803b8ebc3e6c98749dee","slug":"cultural-varanasi-news-vns476893131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हर महादेव उद्घोष के साथ हुआ भोलेनाथ का जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हर महादेव उद्घोष के साथ हुआ भोलेनाथ का जलाभिषेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। सावन के तीसरे सोमवार को जिले के विभिन्न शिवालायों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। बाबा भोलेनाथ के आरती, श्रृगांर बाद शुरु हुआ, जलाभिषेक, दर्शन और पूजन सिलसिला दोपहर मंदिर का कपाट बंद होने तक चलता रहा। नागपंचमी का पर्व होने के कारण
भोर से ही शिव मंदिरों पर व्रती महिलाओं व किशोरियों के पहुंचने का क्रम शुरु हो गया था।
नगर के बरियाघाट समेत पक्काघाट, नारघाट, बाबाघाट, कचहरीघाट समेत ग्राम्यांचलों में स्थित घाटो ं पर स्नान ध्यान के बाद गंगाजल, विपल्व पत्र, धतूरा, मदार पुष्प के साथ आसपास स्थित शिव मंदिर में पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। नगर के रैदानी कालोनी स्थित तारकेश्वर महादेव, पंचमुखी महादेव मंदिर के अलावा बूढ़ेनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारे लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का कहीं दुग्धाभिषेक तो कहीं पर जलाभिषेक किया गया। मंदिरों और गंगाघाटों के आसपास उमड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
जिगना / हलिया। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को क्षेत्र के शिव मंदिर भक्तो से पटे रहे। भारी संख्या में पुरुष और महिलाओं के साथ ही कांवरियों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक और दर्शन-पूजन किया। मंदिर पर उमड़े भीड़ के कारण आसपास मेले जैसा नजारा व्याप्त रहा।
विज्ञापन
जिगना प्रतिनिधि के अनुसार, सोमवार को छानबे क्षेत्र के विभिन्न गंगाघाटों पर सोमवार व्रती महिलाओं संग कांवरिए उमड़े रहे। स्नान और ध्यान बाद गंगाजल लेकर बदेवरानाथ धाम पहुंचे। अलग-अलग कतारों में घंटो परिश्रम के बाद गर्भगृह पहुंचे लोगों ने बदेवरानाथ का जलाभिषेक और दर्शन पूजन किए। मंदिर पर उमड़े भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर व्यवस्थापक समेत जिगना पुलिस मुस्तैद रही। हलिया प्रतिनिधि के अनुसार, कोटारनाथ पहुंचकर हजारों की संख्या में शिवभक्तो ने भोलेनाथ का जलाभिषेक व दर्शन पूजन किया। दर्शन और पूजन में कांवरियों की संख्या अधिक देखी गई। मंदिर परिसर के आसपास साफ-सफाई व्यवस्था ठीक न होने के चलते श्रद्धालुओं को गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा था। भारी संख्या में पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा।