फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CTET 2023 Solver arrested in Varanasi for appearing in place of brother

CTET 2023: वाराणसी में भाई की जगह परीक्षा देने पहुंचा सॉल्वर गिरफ्तार, ऐसे पकड़ा गया मुन्ना भाई

Sun, 20 Aug 2023 10:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Aug 2023 10:02 PM IST
सार

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान रविवार को  वाराणसी के हरपालपुर स्थित केंद्र से एक सॉल्वर गिरफ्तार किया गया। वह अपने भाई की जगह पर परीक्षा देने पहुंचा था। 

विज्ञापन
CTET 2023 Solver arrested in Varanasi for appearing in place of brother
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) में रविवार को वाराणसी के हरपालपुर स्थित केंद्र से एक सॉल्वर गिरफ्तार किया गया। अपने भाई की जगह परीक्षा देने पहुंचे सॉल्वर को जेल भेज दिया गया। केंद्र प्रबंधक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। हरपालपुर के स्कूल प्रबंधक चंद्र धर तिवारी के अनुसार सीटेट के लिए अभ्यर्थियों की जांच चल रही थी।

विज्ञापन


कक्ष निरीक्षकों ने प्रवेश पत्र की जांच शुरू की तो एक अभ्यर्थी के फोटो और नाम में अंतर पाया गया। मिलान के बाद पुष्ट हुआ कि यह फर्जी परीक्षार्थी है तो उसे अलग लेकर पूछताछ शुरू हुई। इस बीच सोनभद्र के भरसाही निवासी प्रेमप्रकाश शुक्ला ने पूरी सच्चाई उगल दी।
विज्ञापन


प्रेमप्रकाश ने बताया कि वह अपने भाई सत्यप्रकाश शुक्ला के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था। लोहता थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि प्रबंधक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  बच्चों की आई याद तो सात माह बाद प्रेमी को छोड़ घर लौटी महिला, पति ने किया अपनाने से इनकार

वाराणसी जिले के 99 केंद्रों पर 16 हजार ने छोड़ी परीक्षा

CTET 2023 Solver arrested in Varanasi for appearing in place of brother
सीटीईटी के लिए वाराणसी में बनाए गए 99 परीक्षा केंद्र - फोटो : अमर उजाला

 सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) का प्रश्नपत्र सरल आया। इससे अभ्यर्थियों के चेहरे खिले दिखे। ज्यादातर अभ्यर्थियों ने कहा कि दो पालियों की परीक्षा अच्छी रही है। अब नतीजों का इंतजार रहेगा। वाराणसी जिले में 99 केंद्रों पर रविवार को एक लाख छह हजार अभ्यर्थियों ने सीटेट के पेपर दिए हैं। एक लाख 22 हजार अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 16 हजार ने परीक्षा छोड़ दी।

 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए। अभ्यर्थियों को परीक्षा के निर्धारित समय से एक घंटे पहले बुलाया गया। जांच के बाद ही केंद्र के अंदर जाने की अनुमति दी गई। इलेक्ट्रानिक उपकरण या फिर गैजेट के साथ परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी गई। सीसी कैमरे की निगरानी में परीक्षा हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed