फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CT scan service restored in district hospital after 14 days

Varanasi News: 14 दिन बाद जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सेवा बहाल

Wed, 29 Apr 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
CT scan service restored in district hospital after 14 days
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में पिछले 14 दिनों से बंद पड़ी सीटी स्कैन सेवा आखिरकार दोबारा शुरू हो गई है। तकनीकी खराबी दूर होने के बाद अब मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों या अन्य अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन बीते 14 अप्रैल से खराब थी। मशीन की एक्स-रे ट्यूब में तकनीकी खराबी आने के कारण जांच सेवा पूरी तरह बाधित हो गई थी। इस वजह से अस्पताल आने वाले दर्जनों मरीजों को रोजाना बिना जांच कराए ही लौटना पड़ रहा था। सीटी स्कैन प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि मशीन की मुख्य एक्स-रे ट्यूब खराब हो गई थी। यह एक अत्यंत महंगा और संवेदनशील उपकरण है, जिसे विशेष रूप से जापान से मंगाया जाता है। विदेश से पुर्जा मंगाने की प्रक्रिया के कारण मरम्मत कार्य में लगभग दो सप्ताह का समय लग गया। अब जापान से नया एक्स-रे ट्यूब आने के बाद मंगलवार से सीटी स्कैन की सुविधा पूर्ण रूप से चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed