फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Cruise from Kashi to Prayag: Cruise will run in Ganga till Prayagraj before Mahakumbh.

भक्तों की राह होगी आसान: महाकुंभ से पहले प्रयागराज तक गंगा में चलेगा क्रूज, मोटरबोट का भी संचालन; ये है तैयारी

Sat, 15 Jun 2024 05:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 15 Jun 2024 05:03 AM IST
सार

Varanasi News: श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर से प्रयागराज के बीच चलने वाले क्रूज और मोटर बोट को मिर्जापुर से भी जोड़ने की तैयारी चल रही है। काशी के बाद विंध्याचल में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही होती है। जलपरिवहन और पर्यटन अधिकारियों के अनुसार मिर्जापुर-प्रयागराज को भी जोड़ा जाएगा। इस पर चर्चा चल रही है।

विज्ञापन
Cruise from Kashi to Prayag: Cruise will run in Ganga till Prayagraj before Mahakumbh.
वाराणसी-प्रयागराज की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। - फोटो : Navaltboats

विस्तार

महाकुंभ से पहले जलमार्ग और सड़क के रास्ते वाराणसी-प्रयागराज की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। जलमार्ग के जरिये काशी से प्रयागराज के बीच क्रूज, मिनी क्रूज और मोटर बोट का संचालन किया जाएगा। इसके लिए चैनेलाइजेशन (तटीयकरण) का काम शुरू होने वाला है। इसके तहत गेेज और ड्रेजिंग का काम होगा।

विज्ञापन


वाराणसी-प्रयागराज जलमार्ग को दुरुस्त कराने के बाद क्रूज और मोटर बोट का ट्रायल रन कराया जाएगा। इस संबंध में प्रयागराज के मेला अधिकारियों, पर्यटन संग भारतीय राष्ट्रीय जलमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों संग वार्ता हुई है। पहली बार ऐसा होगा कि वाराणसी-प्रयागराज के बीच नई ई-बसें संचालित की जाएंगी। सड़क और जलमार्ग से श्रद्धालुओं की राह आसान और सुगम होगी।
विज्ञापन


पर्यटन और जल परिवहन अधिकारियों के अनुसार महाकुंभ में काशी और प्रयागराज के बीच श्रद्धालुओं का दबाव सड़क मार्ग पर अधिक होता है। इस बार तय हुआ है कि जलमार्ग के जरिये श्रद्धालुओं की आवाजाही कराई जाए। इसके तहत जलमार्ग को दुरूस्त कराने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रूज, मिनी क्रूज और मोटर बोट तक की सुविधा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाएगी। जुलाई माह के बाद से काम तेजी से होगा। काशी-प्रयागराज के बीच जलस्तर बेहतर हो, इसके लिए चैनेलाइजेशन का काम होगा।

नई ई-बसों में सफर करेंगे श्रद्धालु

वाराणसी-प्रयागराज के बीच नई ई-बसें चलाई जाएंगी। वातानुकूलित, आरामदायक सीट और वाजिब किराया होगा। पहली बार होगा कि निगम की ओर से ई-बसें चलेंगी। अब तक डीजल बसें ही संचालित होती रही हैं।

यूपीएसआरटीसी वाराणसी के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि पूर्व में हुई बैठक में तय हुआ है कि महाकुंभ के लिए ई-बसें चलाई जाएं। इसकी तैयारियां चल रही हैं। परिवहन निगम की ओर से पहली बार ई-बसें चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed