फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crowd in markets before public curfew, arbitrary price being charged from customers

जनता कर्फ्यू से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़, ग्राहकों से वसूला जा रहा मनमाना दाम

Sat, 21 Mar 2020 12:13 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 21 Mar 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
Crowd in markets before public curfew, arbitrary price being charged from customers
शहर भर की सब्जी मंडियों में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए एक ओर जहां काशी वासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को जनता कर्फ्यू लागू किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। वहीं दुकानदार पीएम की इस मुहिम का फायदा व्यापारिक लाभ के रूप में उठा रहे हैं। इसके मद्देनजर शहर के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह से ही सब्जी-फल, किराना की मंडियों में खरीददारी को लेकर लोग पहुंचे। शहर सहित ग्रामीण अंचलों के बाजारों में उमड़ी भीड़ को देखते हुये दुकानदार सामानों का मनमाना दाम भी वसूल रहे हैं। सुंदरपुर सब्जी मंडी, सिगरा स्थित चंदुआ सट्टी, मंडुआडीह की सब्जी मंडी सहित अन्य इलाकों में सब्जियों के दाम बढ़ा दिए गए हैं। आलू 25 से 30 रुपये प्रति किलो, प्याज 35 से 40 रुपये प्रति किलो के साथ ही अन्य सब्जियों के दाम बढ़ोतरी कर दी गई है।
विज्ञापन

 

Crowd in markets before public curfew, arbitrary price being charged from customers
सब्जी - फोटो : अमर उजाला

आटा, दाल, तेल और चीनी का भी भाव बढ़ गया। पहड़िया स्थित मंडी में माल की आवक भी कम हो गई। आलू-प्याज के अलावा फलों की आवक थम गई है। फलों के दाम भी अचानक बढ़ गए। लगभग सभी फलों के दाम में 20 से 50 रुपये प्रति किलो की तेजी है। डीएम कौशलराज शर्मा का सख्त आदेश है कि खाद्य सामग्रियों के भाव नहीं बढ़ेंगे। जनता कर्फ्यू के दिन बाजार बंद रहेगा। खाद्य सामग्रियों की कालाबाज़री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed