फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crowd gathered on the streets, people upset due to jam

सड़कों पर उमड़ी भीड़, जाम से लोग परेशान

Tue, 08 Jun 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered on the streets, people upset due to jam
कोरोना कर्फ्यू में छूट मिलते ही बाजारों में चहल पहल बढ़ गई। सोमवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों को जाम से परेशान होना पड़ा। प्रमुख बाजारों और मंडियों में लोग इस तरह उमड़े कि दोपहर से शाम तक जाम जैसी स्थिति बनी रही। लगभग 40 दिनों के बाद खुले गैर जरूरी सामानों की दुकानों और बाजारों में उमड़ी लोगों की भीड़ के चलते बेनियाबाग, नई सड़क, गिरजाघर, गोदौलिया, चौक, मैदागिन, विशेश्वरगंज, लहुराबीर से कबीरचौरा मार्ग पर जाम लगा रहा। यही नहीं, वरुणा पार इलाकों में अर्दली बाजार, भोजूबीर, पांडेयपुर, पहड़िया चौराहे पर भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा। बहुत से दुकानों पर ग्राहक पहुंचे तो कोविड गाइडलाइन का पालन करना ही भूल गए। अधिकतर लोगों के मास्क नाक के नीचे रहे। कुछ दुकानों पर व्यापारियों की ओर से सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी कराई गई। अधिकतर इलाकों में लोग बेपरवाह रहे। उधर, शाम के समय इलाकाई पुलिस भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए सड़क पर उतरी और चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक किया। वहीं कुछ इलाकों में पुलिसकर्मियों ने व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना। शाम सात बजे के बाद कोविड गाइडलाइन का हाल जानने एडीसीपी विकास चंद्र त्रिपाठी और एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने गोदौलिया-जंगमबाड़ी, मदनपुरा आदि इलाकों में गश्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed