वाराणसी: टीकाकरण के लिए टीका केंद्रों पर उमड़ रही भीड़, लोग सामाजिक दूरी भूले, मास्क भी जरूरी नहीं समझ रहे
लोगों में टीककाकरण को लेकर उथ्साह नजर आ रहा है। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल जाकर टीका लगवा रहे हैं। लेकिन वह लापरवाही भी कर रहे हैं। कहीं भी सामाजिक दूरी नजर नहीं आती है, और न ही लोग मास्क पहने हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में टीकाकरण के उत्साह में लोग केंद्रों पर सामाजिक दूरी का नियम भूल जा रहे हैं। यही नहीं लोग मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा, स्वामी विवेकानंद भेलूपुर, ईएसआई हॉस्पिटल सहित अन्य केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। जिले में शहरी और ग्रामीण इलाकों में सोमवार को 71 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है।
केंद्रों पर सुबह आठ बजे से ही भीड़ पहुंचने लगी। 10 बजे काउंटर खुलने के बाद लोग टीकाकरण हॉल में घुस गए। 18 से 44 साल के साथ ही 45 साल से अधिक उम्र के महिलाओं और पुरुषों की लंबी लाइन लग गई। लोग एक दूसरे से सट कर खड़े थे। स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर में भी यही स्थिति रही।
कई लोग बिना मास्क भी दिखे। अस्पताल कर्मचारियों के साथ ही पुलिस और होमगार्ड लोगों से नियमों का पालन करने की अपील करते दिखे। वहीं, सोमवार को कोरोना काल में सबसे ज्यादा 19,026 लोगों को टीका लगा।
केंद्रों की संख्या बढ़ी, महाअभियान जल्द
पिछले सप्ताह 50 से कम केंद्र के बाद सोमवार को 71 और मंगलवार को 84 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि धीरे-धीरे टीके का संकट दूर हो रहा है। जल्द ही शहरी और ग्रामीण इलाकों में महाअभियान शुरू कराया जाएगा। इसके बाद लोगों को ऑन द स्पॉट पंजीकरण कराकर टीका लगाने की सुविधा मिलेगी।