फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cristmas news in varanasi

तीसरे आगमन पर्व पर गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना, निभाई गई बुजुुर्गों के सम्मान की परंपरा

Mon, 14 Dec 2020 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
cristmas news in varanasi
प्रभु यीशू के आगमन की खुशियां घरों से लेकर चर्च तक बिखरनी शुरू हो गई हैं। तीसरे आगमन पर्व पर बाइबिल पाठ, कैरोल गीत के साथ ही कोरोना के खात्मे व दुनिया में खुशहाली की प्रार्थना हुई। बुजुर्गों के प्रति सम्मान का भाव रखने के संदेश के साथ कलीसिया से जुड़े बुजुर्गों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

रविवार को छावनी क्षेत्र स्थित लाल चर्च में फादर संजय दान ने विशेष प्रार्थना सभा कराई। इसके बाद बाइबिल का पाठ किया गया। पाठ के बाद पूरा चर्च प्रांगण कैरोल के गीतों से गूंज उठा। फादर संजय दान ने कहा कि तीसरे आगमन पर्व पर बुजुर्गों के सम्मान की परंपरा है। इसके पीछे हमारा उद्देश्य है कि बुजुर्ग उपेक्षा नहीं सम्मान के हकदार हैं। पुरखों का ज्ञान, संस्कृति और आदर्श बुजुर्गों के जरिए ही आने वाली पीढि़यों को हस्तांतरित होते हैं।
विज्ञापन

शहर के गिरजाघरों में कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार प्रार्थना सभा हुई। लाल चर्च के सचिव विजय दयाल ने बताया कि आगमन के तीसरे रविवार को कलीसिया से जुड़े बुजुर्गों को सम्मानित करने की परंपरा है। इस दौरान हेमंत दास, पुष्पा सिडनी, आाशा टैगोर, सुरेश स्टीफन, राकेश हेमला, शीला एंड्रूज, बीएस लाल, अरलीन दयाल, जॉन दयाल, एसवी दास, रोजलिन दास, सुरेश डेविड, मोरिन फि लिप्स, ईवा प्रकाश और अशोक दान को सम्मानित किया गया। वहीं दूसरी तरफ सेंट मैरीज महागिरजा, रामकटोरा चर्च, गोदौलिया गिरजाघार, सेंट पॉल चर्च सिगरा में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed