{"_id":"5fd3d10b8ebc3e3eb532fc08","slug":"crismas-news-varanasi-news-vns5629348148","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस के लिए केक की बुकिंग शुरू, प्लम केक की भी डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस के लिए केक की बुकिंग शुरू, प्लम केक की भी डिमांड
विज्ञापन
क्रिसमस को लेकर बाजार में उत्साह देखने को मिल रहा है। त्योहार की तैयारी के लिए लोग बाजार में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मगर क्रिसमस की खुशी केक के बिना अधूरी है। क्रिसमस पर केक की मांग 25 दिसंबर के एक सप्ताह पहले से लेकर न्यू ईयर तक रहती है। ऐसे में शहर के बेकरी संचालकों ने ग्राहकों को समय पर और मनपसंद केक की डिलिवरी के लिए अभी से एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है।
रथयात्रा के केक पैलेस के मालिक प्रदीप बताते हैं कि क्रिसमस के समय केक बनाने के सामानों का दाम बढ़ना तय है। इसलिए हम सामान पहले ही खरीद लेते हैं। क्रिसमस पर विभिन्न प्रकार के केक की मांग रहती है। मगर इस वर्ष लोग सैंटा और क्रिसमस ट्री के आकार के केक का आर्डर सबसे ज्यादा आया है। पिछले एक-दो वर्ष से शुगर फ्री केक की मांग भी ज्यादा हो गई है।
बेकरी संचालक गुंजन जालान बतातीं हैं कि बॉल्स, क्रिसमस कप, क्रिसमस हट आदि डिजाइन के केक भी ऑर्डर पर बना रहे हैं। हालांकि पारंपरिक रूप से क्रिसमस पर प्लम केक खाने का रिवाज है। इसलिए ज्यादातर ग्राहक अलग फ्लेवर के केक खरीदने के साथ प्लम केक भी जरूर खरीदते हैं।