{"_id":"5cfa57e9bdec22072f0a16a9","slug":"crisis-for-water-supply-decreases-water-level-of-ganga-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में गहरा रहा पानी का संकट, गंगा का घट रहा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में गहरा रहा पानी का संकट, गंगा का घट रहा जलस्तर
Fri, 07 Jun 2019 05:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 07 Jun 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी गंगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा का जल स्तर घटने और जरूरत से ज्यादा जल दोहन से भूजल स्तर काफी नीचे जाने का असर, अब जल आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। जलकल विभाग ने पेयजल संकट से निपटने की तैयारियों को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही गंगा में पानी छोड़ने के लिए केंद्रीय जल आयोग के चीफ इंजीनियर को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर दो सौ फीट रहने तक ही जल की आपूर्ति सामान्य रहती है। गुरुवार को गंगा का जलस्तर 192 फीट दर्ज किया गया। हालांकि यह पिछले साल जून में गंगा के जलस्तर 187 फीट से अधिक है, लेकिन इसका असर पेयजल आपूर्ति पर पड़ने लगा है। यहां लगाए गए पंप पानी कम देने लगे हैं। गंगा में पानी की कमी से परेशान जलकल विभाग ने गुरुवार को वाटर अलर्ट जारी किया गया।
विज्ञापन
शहर के अधिकतर इलाकों में हर दिन होने वाली 276 एमएलडी पेयजल आपूर्ति का मुख्य स्त्रोत गंगा ही है। वहीं, भदैनी स्थित रॉ-वॉटर पंपिंग स्टेशन से जलकल के भेलूपुर परिसर में बने भूमिगत जलाशय में आपूर्ति की जाती है। पंपिंग स्टेशन पर गंगा का वर्तमान जलस्तर 192 फुट है जो न्यूनतम चेतावनी बिंदु से तीन फीट ही ज्यादा है। यदि पानी और घटा तो भदैनी में लगे दो में से एक पंप बंद करना पड़ेगा। जलकल के महाप्रबंधक नीरज गौड़ का कहना है कि गंगा के जल स्तर में तेज गिरावट को देखते हुए पानी छोड़ने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर :
- वर्तमान में 192 फीट
- चेतावनी बिंदु 189 फीट
- पिछले साल जून में 187 फीट