{"_id":"5c4220e4bdec2254606a5ac1","slug":"criminals-firing-on-teacher-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः जमीन विवाद में बदमाशों ने शिक्षक को मारी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः जमीन विवाद में बदमाशों ने शिक्षक को मारी गोली
Sat, 19 Jan 2019 12:10 PM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
घायल शिक्षक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर में जिलाधिकारी आवास के पास शुक्रवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक शिक्षक को गोली मार दी। गोली शिक्षक के दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी है। जिला अस्पताल से उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल शिक्षक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के हरीपुर निवासी प्रभाकर सिंह (40) लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर में मकान बनवाकर रहते हैं। प्रभाकर सिंह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। शुक्रवार की शाम सवा सात बजे सब्जी लेकर बाइक से अपने घर जा रहे थे।
कलेक्ट्रेट के निकट पहुंचे थे तभी बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनपर गोली चला दी। गोली उनके दाहिने पैर के घुटने के नीचे लगी है। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने घायल शिक्षक को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां से डाक्टर ने उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घायल शिक्षक के परिजनों का आरोप है कि मियांपुर में उनका जमीन का विवाद चल रहा है। जिसे लेकर पहले भी मारपीट हो चुकी है। इसी विवाद को लेकर उन पर हमला किया गया है।
घायल शिक्षक भाई की तहरीर पर लाइनबाजार थाने की पुलिस ने मियांपुर निवासी राकेश यादव समेत तीन के खिलाफ प्राणघातक हमले के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी नृपेंद्र ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गोली मारने वाले आरोपी शीघ्र गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।