यूपी: सुबह-सुबह बेखौफ बदमाशों ने चलाईं गोलियां, ड्यूटी पर जा रहे रोडवेज संविदाकर्मी को मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के कनैला बाजार के पास गेरुआ बाबा स्थान पर बाइक सवार बदमाशों ने ड्यूटी पर जा रहे रोडवेज संविदाकर्मी को गोली मार दी। एंबुलेंस से घायल को पहले सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव निवासी गौरव सिंह(25) पुत्र श्रवण सिंह अंबेडकरनगर जिले में संविदा पर रोडवेज में नौकरी करते हैं। घर से गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे ड्यूटी के लिए निकले थे। जैसे ही कनैला बाजार के पास गेरुआ बाबा स्थान के पास पहुंचे। बाइक सवार लोगों ने उन्हें गोली मार दी।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। 108 एंबुलेंस से उन्हें सौ शैय्या अस्पताल अतरौलिया ले जाया गया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गौरव के पिता हत्या के एक मामले में जेल में हैं। हालांकि अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। सीओ शीतला प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।