फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Criminal demand 50 lakh extortion money from Varanasi businessman

वाराणसी के सराफा कारोबारी से फरार बदमाश ने मांगी 50 लाख की रंगदारी

Tue, 17 Nov 2020 04:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 17 Nov 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
Criminal demand 50 lakh extortion money from Varanasi businessman
50 लाख की रंगदारी मांगी

वाराणसी के चौक क्षेत्र के रेशम कटरा के सराफा कारोबारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो चौकाघाट दोहरे हत्याकांड में शामिल बदमाश रोशन गुप्ता किट्टू का नाम सामने आया। चौक थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम प्रकरण की जांच कर रही है।

विज्ञापन

रेशम कटरा के एक सराफा कारोबारी के अनुसार, उनसे 15 नवंबर को मास्क लगाए एक युवक ने 50 लाख की रंगदारी देने को कहा था। पैसा न देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन



व्यापारी ने चौक थाने की पुलिस से 16 नवंबर को संपर्क कर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई। इस संबंध में इंस्पेक्टर चौक डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि व्यापारी की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पास ही किट्टू का घर होने और सीसी कैमरों की फुटेज के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed