{"_id":"5c44c142bdec2273635503bf","slug":"youth-murder-in-ghazipur-market","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में बीच बाजार युवक को पीटकर मार डाला, बचाने आए चचेरे भाई पर भी बोला हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजीपुर में बीच बाजार युवक को पीटकर मार डाला, बचाने आए चचेरे भाई पर भी बोला हमला
Mon, 21 Jan 2019 10:02 AM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: utpal utpal
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के शादियाबाद मोड़ पर रविवार शाम ठेले पर लगी दुकान पर दोस्तों के साथ मछली खा रहे एक युवक को दस से अधिक युवकों ने लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। बीच-बचाव करने पर चचेरे भाई को भी पीटकर घायल कर दिया। पिता ने चार युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। पिता का कहना है कि बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी।
बरहपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र सिंह का पुत्र रोहित उर्फ गोलू सिंह (18) बाइक से चचेरे भाई प्रिंस (30) सहित दो अन्य साथियों के साथ शादियाबाद मोड़ पर शाम सात बजे पहुंचा था। इसी दौरान दस से अधिक युवक लाठी-डंडा लेकर वहां पहुंचे। इनमें से कई युवकों ने मुंह बांध रखा था। बिना कुछ कहे ही रोहित को लाठियों से पीटने लगे। इससे वहां अफरातफरी मच गई।
चचेरा भाई भी बीच-बचाव करते हुए युवकों से भिड़ गया और एक युवक को पकड़ लिया। इस पर युवकों ने प्रिंस को भी पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग निकले। घायल रोहित को बाइक पर बैठाकर प्रिंस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए और घटना की जानकारी परिवार वालों को दी।
विज्ञापन
बाद में परिजन रोहित को जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर शव रखकर थाने के सामने जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह जाम समाप्त कराया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है