{"_id":"59c7d53d4f1c1b36688b662d","slug":"younger-broyher-killed-his-older-brother-just-for-some-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में मात्र 1800 रुपये के लिए बड़े भाई को ईंट से कूंच डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुर में मात्र 1800 रुपये के लिए बड़े भाई को ईंट से कूंच डाला
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 24 Sep 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव में रविवार को महज 1800 रुपये के विवाद में भाई ने ईंट से वार कर बड़े भाई की जान ले ली। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। आरोपी फरार हैं।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सखैला गांव निवासी शेर बहादुर सोनकर (40) फल और सब्जी का कारोबार करता था। रविवार की सुबह वह मंडी से घर आया तो छोटे भाई संतोष से 18 सौ रुपये बकाए को लेकर उसका विवाद हो गया। दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
आरोप है कि मारपीट के दौरान छोटे भाई संतोष और उसकी पत्नी पिंकी ने शेर बहादुर पर ईंट से वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने शेर बहादुर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर एसपी सिटी डॉ. अनिल कुमार पांडेय, सीओ नृपेंद्र मौके पर पहुंचे और गांव के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी आशा देवी की तहरीर पर पुलिस ने संतोष और उसकी पत्नी पिंकी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। आरोपी घर से फरार हैं।
मामले में एसपी सिटी डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि हत्या के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द उनको गिरफ्तार कर लेगी।