फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man Eyes burst of Corn seller for fight for rupees kopaganj mau

मऊ : पांच रुपये को लेकर भुट्टा बेचने वाले की फोड़ दी आंख, आरोपी फरार

Sat, 10 Aug 2019 07:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Aug 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
young man Eyes burst of Corn seller for fight for rupees kopaganj mau
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के दोस्तपुरा मुहल्ले में भुट्टे के दाम में पांच रुपये कम ना करने पर एक मनबढ़ युवक ने भुट्टा बेच रहे युवक की आंख ही फोड़ दी। पुलिस ने घायल भुट्टा विक्रेता को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


भुट्टा विक्रेता की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में घायल की पत्नी ने हमलावर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। समाचार लिखने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन


कस्बे के दोस्तपुरा मुहल्ला निवासी राम विलास सोनकर (40) पुत्र सीता भुट्टा बेचकर अपने परिवार की आजीविका चलाता है। शनिवार को वह मोहल्ले में ही ठेले पर भुट्टा भूनकर बेच रहा था। शाम लगभग चार बजे मोहल्ले का ही एक युवक आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने एक भुट्टा चुनकर राम बिलास को दिया कि इसे भूनकर दो। राम विलास ने भुट्टा भूनकर युवक को दे दिया। युवक ने उसे खाया और विक्रेता को बीस रुपये का नोट दिया। राम बिलास ने एक भुट्टे की कीमत 15 रुपये काटकर युवक को पांच रुपये लौटाए।

युवक ने उसे केवल दस रुपये लेने को कहा और दस रुपये वापस मांगने लगा। दुकानदार ने कहा कि वह महंगी दर पर बलिया वाला अच्छा भुट्टा खरीदकर लाया है। महंगे कोयले पर भूनने के बाद उसे दस रुपये में बेचने पर उसे घाटा होगा। इसी बात को लेकर दोनों में तकरार होने लगी।

आरोप है कि आपा खोए युवक ने इसी बीच कोई भारी वस्तु उठाकर राम विलास के चेहरे पर दे मारी। वह भारी वस्तु राम बिलास की आंख पर जा लगी। जिससे उसे गंभीर चोट लग गई और उसकी आंखों से खून की धारा बहने लगी। अप्रत्याशित रूप से हुए इस हमले से राम बिलास जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। हमला करने के बाद युवक वहां से भाग निकला।

इस घटना से खटिक बस्ती के लोग आक्रोशित होकर घटना स्थल पर शोर-शराबा करने लगे। इधर किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत चिंताजनक देख डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्तापल में भर्ती कराया है। इस बाबत एसओ रुद्रभान पांडेय का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है, पता करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed