फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women murdered and his husband gave triple talaq 5 days ago in jaunpur

पांच दिन पहले पति ने फोन पर दिया था तीन तलाक, छठे दिन महिला को बदमाशों ने गोलियों से भूना

Wed, 13 Feb 2019 10:09 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 13 Feb 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
Women murdered and his husband gave triple talaq 5 days ago in jaunpur
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक नकाबपोश महिला को बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पांच दिन पहले ही सऊदी में रह रहे पति ने उसे फोन पर तीन तलाक दिया था। 
विज्ञापन


जिले के शाहगंज में किराए के मकान में रह रही इरफाना की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व खेतासराय थाना क्षेत्र के भुड़कुड़हा निवासी मो. सालिम के पुत्र मन्नान के साथ हुई थी। करीब एक साल से पति से अनबन होने पर इरफाना शाहगंज में किराए के मकान में रहती थी। वह मंगलवार को किसी काम से खेतासराय आई थी। वहां से आटो रिक्शा में सवार होकर शाहगंज लौट रही थी।
विज्ञापन


मजडीहा गांव स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल के पास बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर आटो रिक्शा को रोक लिया। बाइक चालक हेलमेट पहने था और पीछे बैठा बदमाश गमछे से मुंह बांधे हुए था। जब तक आटो सवार कुछ समझ पाते कि बाइक पर पीछे बैठा बदमाश उतरा और आटो रिक्शा पर बैठी इरफाना पर पिस्टल तान दिया। इतने में आटो में सवार यात्री उतरकर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच बदमाश ने ताबड़तोड़ पांच गोलियां इरफाना के शरीर में उतार दी। दो गोलियां उसकी बांह में, एक कंधे पर और दो गोली बायीं तरफ सीने में लगीं। इरफाना तड़पने लगी और बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


अस्पताल पहुंची मृतका की मां अंसरी बेगम ने पुलिस को बताया कि इरफाना का पति मन्नान सऊदी अरब में रहता है। पांच दिन पहले उसने फोन से इरफाना को तलाक देते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी थी। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार पांडेय और सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed