फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   women murder in varanasi after accused fail in sexual abuse

वाराणसीः दुष्कर्म में असफल होने पर कुदाल से वार कर दो बच्चों की मां को मौत के घाट उतारा

Sat, 10 Nov 2018 12:44 PM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 10 Nov 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
women murder in varanasi after accused fail in sexual abuse
- फोटो : self
वाराणसी के एक गांव से सनसनखेज घटना सामने आई है।  राजवारी गांव में  मीना निषाद (40) के मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद सिर पर कुदाल से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने पड़ोसी और रिश्ते के भतीजे प्रदीप निषाद को हिरासत में लिया है। घटना शुक्रवार की दोपहर की है।  
विज्ञापन


आशंका जताई गई है कि महिला से जोर जबरदस्ती में असफल रहने और मामला सार्वजनिक होने के डर से प्रदीप ने वारदात को अंजाम दिया है। हत्या में इस्तेमाल कुदाल घटनास्थल से ही मिल गया। प्रदीप के घर से खून लगी जींस और शर्ट बरामद कर ली गई है।  चौथी निषाद एक कमरा और टीनशेड मकान में पत्नी मीना, मां परमा और दो बेटों विकास व विशाल के साथ रहता है।
विज्ञापन


दोपहर में चौथी और उसके दोनों बच्चे लक्ष्मी-गणेश के विसर्जन में गए थे। परमा घर से बाहर स्नान कर रही थी। इसी दौरान मीना के मुंह में कपड़ा ठूस कर कुदाल से वार कर हत्या कर दी गई। चौथी को प्रदीप ने मीना की हत्या की जानकारी दी। प्रदीप का दावा था कि वह भी चौथी के बच्चों के साथ विसर्जन में गया था मगर कपड़े बदले होने की वजह से पुलिस को उस पर शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ पिंडरा और थानाध्यक्ष चौबेपुर पुलिस टीम के साथ प्रदीप के घर पहुंचे तो वहां खून लगी जींस और शर्ट बरामद कर ली गई। सीओ पिंडरा सुरेंद्र नाथ यादव ने संभावना जताई कि घर में किसी के रहने पर महिला के साथ प्रदीप जोर जबरदस्ती करने गया था। 

मां का खून से लथपथ शव देख अचेत हुए दोनों बेटे

राजवारी गांव में मीना निषाद की हत्या के बाद शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन से लौट कर घर आए उसके दोनों बेटों विकास और विशाल ने खून से लथपथ मां का शव देखा तो अचेत हो गए। ग्रामीणों ने दोनों के मुंह पर पानी के छींटे मारे तो उन्हें होश आया। इसके बाद दोनों कमरे में जाकर औंधे मुंह गिर पड़े। पुलिस आई और लगभग दो घंटे बाद दोनों को कमरे से बाहर निकाल कर उनका प्राथमिक उपचार कराया गया तब जाकर दोनों बच्चे रोये। 

उधर, चौथी की मां परमा बार-बार यही कहते हुए बिलख रही थी कि अब बुढ़ापेे में उसका और दोनों बच्चों का ख्याल कौन रखेगा। पूरा परिवार बिखर गया। वहीं, वारदात से राजवारी गांव के ग्रामीण सन्न थे। परिजनों ने बताया कि हिरासत में लिए गए प्रदीप के घर आने का मीना विरोध करती थी। इसके बावजूद वो मीना के दोनों बेटों के साथ लगा रहता था। ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिस मामले का सही खुलासा करे और आरोपी को फांसी की सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed