फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women murder due to save her daughter in mirzapur

यूपीः बेटी पर खराब नियत से घर में घुसा युवक, विरोध करने पर मां को सिर कूंच कर मार डाला

Tue, 11 Sep 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Tue, 11 Sep 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
Women murder due to save her daughter in mirzapur
demo pic
एक युवक ने एक महिला की सिर कूंच कर हत्या कर दी क्योंकि महिला ने युवक को बेटी पर खराब नियत रखने का विरोध किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना यूपी के मिर्जापुर की है।
विज्ञापन


जिले के देवहट गांव में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ झोपड़ी में रहती थी। बताया जा रहा है कि गांव के अनिल की उसकी बेटी पर नीयत खराब थी। शनिवार की रात अनिल गलत नीयत से उसके घर में घुस गया। जानकारी होने पर महिला ने विरोध जताया।
विज्ञापन


इससे क्षुब्ध होकर अनिल ने महिला की हत्या करने की योजना बनाई। इसके बाद अनिल रविवार की रात दो बजे वह उसकी झोपड़ी में पहुंचा और चरपाई पर सो रही महिला की बोल्डर से सिर कूंच कर हत्या कर दी। मां की चीख सुनकर बेटी की नींद खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने मां को आवाज दी जिसे सुनकर अनिल भागने लगा। अफसाना ने अनिल को भागते हुए देखा और उसने पुलिस को सूचना दी। मामले में बेटी की तहरीर पर पुलिस ने अनिल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


सीओ रमाकांत सिंह का कहना है कि ड्रमंडगंज में महिला की सिर कूंचकर हत्या मामले में आरोपी के विरुद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को भी गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed