{"_id":"5b9679ef867a557f6661f2fc","slug":"women-murder-due-to-save-her-daughter-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः बेटी पर खराब नियत से घर में घुसा युवक, विरोध करने पर मां को सिर कूंच कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपीः बेटी पर खराब नियत से घर में घुसा युवक, विरोध करने पर मां को सिर कूंच कर मार डाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने एक महिला की सिर कूंच कर हत्या कर दी क्योंकि महिला ने युवक को बेटी पर खराब नियत रखने का विरोध किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना यूपी के मिर्जापुर की है।
जिले के देवहट गांव में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ झोपड़ी में रहती थी। बताया जा रहा है कि गांव के अनिल की उसकी बेटी पर नीयत खराब थी। शनिवार की रात अनिल गलत नीयत से उसके घर में घुस गया। जानकारी होने पर महिला ने विरोध जताया।
इससे क्षुब्ध होकर अनिल ने महिला की हत्या करने की योजना बनाई। इसके बाद अनिल रविवार की रात दो बजे वह उसकी झोपड़ी में पहुंचा और चरपाई पर सो रही महिला की बोल्डर से सिर कूंच कर हत्या कर दी। मां की चीख सुनकर बेटी की नींद खुल गई।
विज्ञापन
उसने मां को आवाज दी जिसे सुनकर अनिल भागने लगा। अफसाना ने अनिल को भागते हुए देखा और उसने पुलिस को सूचना दी। मामले में बेटी की तहरीर पर पुलिस ने अनिल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
सीओ रमाकांत सिंह का कहना है कि ड्रमंडगंज में महिला की सिर कूंचकर हत्या मामले में आरोपी के विरुद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को भी गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।