फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   women badminton player accused her coach for molestation

खेल मंत्री के शहर में महिला खिलाड़ी ने कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Wed, 03 May 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 03 May 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
women badminton player accused her coach for molestation
डीएम से की गई बैडमिंटन कोच की बदनीयती की शिकायत

विज्ञापन
सूबे के विधि, न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री डा.नीलकंठ तिवारी के शहर वाराणसी में एक महिला खिलाड़ी ने अपने कोच के उपर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। सिगरा स्टेडियम में  बैडमिंटन की महिला खिलाड़ी ने कोच पर अनैतिक संबंध के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

इस मामले को लेकर सोमवार को महिला खिलाड़ियों ने सिगरा स्टेडियम में हंगामा भी  किया। बाद में इसकी शिकायत जिलाधिकारी योगेश्वर राम राम मिश्र से की गई। डीएम ने दो सदस्यीय समिति का गठन कर एडीएम सिटी को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन


इस बीच आरएसओ डॉ. भगवान राय ने भी जांच के लिए टीम गठित कर दी है। सिगरा स्टेडियम का एक कोच तकरीबन एक दशक से महिला खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहा है।

पीड़ित महिला खिलाड़ी का आरोप है कि कि कोच उसे आगे बढ़ने के बदले उस पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। कुछ समय से प्रैक्टिस कराने के दौरान लगातार कहता है कि ऐसा नहीं करने पर उसका कैरियर खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कुछ साल पहले भी कोच पर ऐसे आरोप लग चुके हैं। 

मामला ज्यादा बढ़ने पर महिला खिलाड़ियों ने यह बात अन्य महिला खिलाड़ियों को बताई। इस पर गुस्साई महिला खिलाड़ियों ने स्टेडियम में हंगामा किया। पीड़ित खिलाड़ी ने खेल अधिकारी को अपने साथ हो रही ज्यादती की जानकारी दी। ठोस आश्वासन न मिलने पर बाद में महिला खिलाड़ी जिलाधिकारी से मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed