फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women accused of molestation on old man in train chandauli

चंदौली : बुजुर्ग ने मां-बेटी से की छेड़खानी, शोर मचाने पर पहुंची पुलिस

Sat, 27 Jul 2019 08:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Jul 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
Women accused of molestation on old man in train chandauli
छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक महिला द्वारा बुजुर्ग पर छेड़खानी का आरोप लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों को समाझा-बुझाकर छोड़ दिया।

विज्ञापन


झारखंड के हटिया से आनंद विहार जा रही अप 12817 झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन के जरनल कोच में यात्रा कर रही महिला ने शुक्रवार रात चंदौली में रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग सहयात्री पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए हो हल्ला शुरू कर दिया। शोर सुनकर इकट्ठे यात्रियों ने बुजुर्ग को पकड़ कर जीआरपी के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि जीआरपी को महिला ने छेड़खानी से इनकार करते हुए तहरीर नहीं दी। इस पर जीआरपी ने बुजुर्ग को छोड़ दिया। झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस शुक्रवार को आधी रात के बाद सवा दो बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन रुकते ही अपने पति और बेटी के साथ यात्रा कर रही महिला सहयात्री 65 वर्षीय बुजुर्ग पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए हो हल्ला करने लगी। महिला प्लेटफार्म पर उतर गई। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। इससे कोच में खलबली मच गई।

शोर सुनकर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को पकड़ कर थाने ले आई। जीआरपी अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि महिला ने किसी तरह की तहरीर देने से इनकार कर दिया।

महिला ने बताया कि सीट पर बैठने को लेकर बहसबाजी हुई थी। इसी दौरान एक बुजुर्ग का हाथ महिला के शरीर से छू गया। तभी महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाकर शोर मचाने लगी। दोनों को समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed