{"_id":"5a6f33114f1c1ba5268b71e6","slug":"woman-self-immolation-due-to-flirting-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ की छेड़खानी से आहत युवती ने लगाई आग, तनाव के कारण पुलिस फोर्स तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनबढ़ की छेड़खानी से आहत युवती ने लगाई आग, तनाव के कारण पुलिस फोर्स तैनात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Mon, 29 Jan 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मिर्जापुर में एक युवती ने छेड़खानी से आहत होकर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। युवती का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवती के परिजनों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने आरोपी पर छेड़खानी, जानलेवा हमला करने और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया, जबकि आरोपी की बहन की तहरीर पर युवती के भाई समेत चार के विरुद्घ पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज व एससी/एसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना को लेकर तनाव है।
एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिले के पड़री थानाक्षेत्र की युवती घर की दो लड़कियों के साथ रविवार की शाम खेत गई थी। आरोप है रास्ते में गांव का एक युवक युवती से अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसे दबोच लिया।

युवती 25 से 30 फीसदी झुलसी
demo pic
लड़कियां भागकर घर गईं और परिवार के लोगों को छेड़खानी की जानकारी दी। इसके बाद परिवारीजन पहुंचे और आरोपी युवक की पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उधर, छेड़खानी से आहत युवती ने घर पहुंचकर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली।
युवती 25 से 30 फीसदी तक झुलसी है। सूचना पर पुलिस ने झुलसी युवती को जिला चिकित्सालय और आरोपी युवक को पीएचसी में भर्ती कराया। युवक को डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
सदर क्षेत्राधिकारी बृजेश तिवारी का कहना है कि युवती से छेड़खानी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। इसमें आरोपी युवक घायल हुआ है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।