फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   woman died beaten by people in mahend ghazipur

जमानत पर रिहा होकर आई महिला की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

Mon, 08 Jul 2019 12:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 08 Jul 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
woman died beaten by people in mahend ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कुछ दिन पहले जमानत पर रिहा हुई गाजीपुर जिले के महेंद गांव निवासी पैगंबरी को शुक्रवार शाम कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। इस मामले में उसकी बेटी ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


बेटी की तहरीर पर महेंद्र गांव निवासी परवीना ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को वह अपनी मां पैगम्बरी खातून(55) पत्नी इजहारूल का इलाज कराने के लिए ताजपुर गई थी। इलाज के बाद वह वापस गांव आ रही थी कि तभी रास्ते में दो लोग बाइक पर सवार होकर उसके पास आए और बाइक को रोककर पैगम्बरी देवी को मारने- पीटने लगे।
विज्ञापन


अपनी मां को पिटते देख उसने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर आस-पास के लोग उसकी तरफ दौड़े, तब तक हमलावर भाग निकले। इसके बाद लोगों की मदद से वह मां को वहां से उठाकर गांव लाई। इसके बाद परिजन और शुभचिंतक इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। लोग शव लेकर घर आए और पुलिस को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ ही एसपी ग्रामीण भी रात में मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले पड़ोस से भूमि विवाद हुआ था।

इस दौरान हुई मारपीट में पड़ोसी जुनैद खां की मौत हो गई थी। इसमें मृतक महिला और उसके दो बेटे आरोपी थे और जेल में बंद थे। पैगंबरी करीब दो माह पहले जमानत पर जेल से बाहर आई थी। उसकी बेटी की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed