{"_id":"5d0f755e8ebc3e212338cd64","slug":"woman-death-in-clash-between-two-side-for-land-dispute-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला की पीट-पीटकर हत्या, कई अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला की पीट-पीटकर हत्या, कई अस्पताल में भर्ती
Sun, 23 Jun 2019 06:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 23 Jun 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के एक गांव में दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इसमें कई लोग घायल हो गए, तो वहीं एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के महुआपार गांव में शनिवार रात आठ बजे दो पक्षों में जमीन को लेकर जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घायलों में सीताराम (70) और बेटा हरेन्द्र (50), धर्मेंद्र (45), और हरेंद्र की पत्नी इन्द्रावती (40) और धर्मेंद्र की पत्नी निशा (35) शामिल हैं। इसमें इन्द्रावती के सिर में लोहे की रॉड घुस गई है। हरेंद्र के भी सिर पर रॉड लगी है। सभी को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया है। इसी दौरान रास्ते में इलाज के लिए ले जाते वक्त इंद्रावती की मौत हो गई।
विज्ञापन