फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman burns and try to bury in superstition in sonbhadra

हैवानियतः दो देवरानियों ने जेठानी को जलाया, फिर जिंदा दफनाने की कोशिश

Tue, 05 Jun 2018 11:00 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Tue, 05 Jun 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
Woman burns and try to bury in superstition in sonbhadra
महिला को दफनाने के लिए खोदी गया गड्ढा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के सोनभद्र में एक महिला को उसकी दो देवरानियों ने अंधविश्वास में जला दिया। उसके बाद उसे जिंदा दफनाने की कोशिश की गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को ओबरा परियोजना अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर शांती देवी व सावित्री को गिरफ्तार कर चलान कर दिया है।
विज्ञापन


घायल की मां दशमतिया देवी निवासी बेलगड़ी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बेटी सुखमतिया पत्नी राम भरोसे (35) निवासी अरंगी को रविवार को भूत प्रेत के चक्कर में उसकी देवरानी शांति व सावित्री ने बुरी जला दिया। इससे वह अचेत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद गांव में गड्ढा खोदकर दफनाने जा रहे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पहुंची पुलिस ने महिला को उन लोगों से बचाकर ओबरा परियोजना अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशमतिया ने बताया कि अरंगी गांव में विश्वभर गोड़ के यहां शिव चर्चा हो रही थी। उसी दौरान दोनों महिलाओं ने अंध विश्वास में आकर रॉड गरम करके उसको बुरी तरह से जला दिया।

ओबरा थाना प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने परियोजना अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का हाल जानने के साथ घटना की पड़ताल शुरू कर दी। सोमवार सुबह आरोपित दोनों महिलाओं को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह का कहना है कि अरंगी गांव में महिला को जलाने की घटना सामने आई थी। इस मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। दो महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है और उन्हें गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed