फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman and her brother kidnap outside of DM office in mirzapur

यूपी में बेखौफ अपराधीः डीएम ऑफिस के बाहर से दिनदहाड़े महिला और उसके भाई का अपहरण

Sun, 28 Oct 2018 10:20 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Sun, 28 Oct 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
Woman and her brother kidnap outside of DM office in mirzapur
बदमाश के पास से बरामद बोलेरो - फोटो : amar ujala
यूपी में अपराधियों के अंदर कानून-व्यवस्था का बिल्कुल खौफ नहीं रह गया। ताजा मामला मिर्जापुर का है। यहां पर शनिवार को बोलेरो सवार बदमाशों ने डीएम ऑफिस के बाहर से दिनदहाड़े एक महिला और उसके भाई का अपहरण कर लिया। इसके अलावा बदमाशों ने महिला के परिजनों के साथ मारपीट कर पौने पांच लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने बदमाशों को दौड़ाकर महिला व उसके भाई को बदमाशों के चंगुल से बचाया। साथ ही कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जबकि वाहन में सवार अन्य बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ अपहरण और डकैती का मुकदमा दर्ज कर चालक को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


जिले के जिगना थाना क्षेत्र के बरबटा गांव निवासिनी मोती देवी पत्नी अजय बहादुर सिंह अपने भाई लक्ष्मी नारायण के साथ शनिवार को कचहरी परिसर में जमीन का रजिस्ट्री कराने आई थी। लक्ष्मी नारायण अपनी बहन के साथ बोलेरो में बैठकर कचहरी से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से एक अन्य बोलेरो में सवार करीब 10 लोग आए और महिला की गाड़ी को ओवरटेक करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में गाड़ी रोक लिया। गाड़ी रुकते ही बोलेरो से आए लोग नीचे उतरकर महिला मोती देवी का अपहरण करने लगे।

विरोध जताने पर युवकों ने लक्ष्मी नारायण सिंह को लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने आई महिला को भी पीटा। गाड़ी में रखे पौने पांच लाख रुपये लूटते हुए दोनों का अपहरण कर भाग निकले।

चालक गिरफ्तार

Woman and her brother kidnap outside of DM office in mirzapur
घटना की जानकारी होते ही पुलिस शहर कोतवाली क्षेत्र के नारघाट पहुंची और गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। गाड़ी रोकते ही उसमें सवार सारे बदमाश भाग निकले लेकिन चालक अमन गाड़ी में ही बैठा रहा। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करते हुए मोती देवी और लक्ष्मी नारायण को बचाकर शहर कोतवाली ले आई।

पुलिस ने लक्ष्मी नारायण की तहरीर पर राकेश उर्फ गोलू, सुशील सिंह, लवकुश सिंह, सनी सिंह, अंकित सिंह निवासी डेरवा थाना विंध्याचल तथा चालक अमन सिंह निवासी विजयपुर विंध्याचल के खिलाफ अपहरण और लूट का मुकदमा दर्ज किया।

अपर पुलिस अधीक्षक ए.के सिंह का कहना है कि कलेक्ट्रेट परिसर में दो पक्षों के बीच मारपीट और लूटपाट व अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। घायल की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला और गाड़ी को बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed