फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   wife planned murder of husband with lover at bhadohi

सनसनीखेज खुलासाः पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या

Thu, 22 Feb 2018 07:57 PM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 22 Feb 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
wife planned murder of husband with lover at bhadohi
हत्योरोपी पत्नी और प्रेमी को पुलिस ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के भदोही के उपरौठ में में चार दिन पहले मिली लाश की पहचान कर ली गई है, साथ ही उसकी हत्या का राज भी खुल गया है। शव फर्रुखाबाद जिले के निवासी सुधीर दीक्षित की थी। भदोही पुलिस ने गुरुवार को इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया।
विज्ञापन


इस हत्या को अंजाम दिया था मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने। गुरुवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने बनारस से हत्यारोपी प्रेमी और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए एसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरतल निवासी सुधीर दीक्षित की हत्या धारदार हथियार से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया था। क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की तो मोबाइल की कॉल डिटेल से मामले की कड़ियां खुलती गईं। साक्ष्यों के आधार पर क्राइम ब्रांच ने हत्यारोपी सुधीर की पत्नी सोनिया दूबे और उसके प्रेमी को महराजगंज से गिरफ्तार कर लिया।

सोनिया और उसका प्रेमी दोनो वाराणसी के रहने वाले हैं। एसपी ने बताया वर्ष 2001 में सोनिया की शादी सुधीर से हुई थी। दोनों से एक बेटी भी पैदा हुई।

शादी के छह साल बाद हुआ अफेयर

wife planned murder of husband with lover at bhadohi

 वर्ष 2007 में सोनिया के संपर्क में जितेन मौर्या आया। जितेन पेशे से ड्राइवर है। वर्ष 2015 में जितेन और सोनिया ने चुपके से मंदिर में शादी कर ली। उधर सोनिया अपनी ससुराल सुधीर के यहां भी आती-जाती रही। बाद में दोनों के बीच झगड़ा होने लगा तो सोनिया मायके बनारस चली आई।

पिछले छह महीने से वह बनारस में ही रह रही थी। इस बीच सोनिया ने भदोही के हृदय पट्टी में पांच बिस्वा जमीन भी खरीद ली थी। झगड़े के बाद भी पति सुधीर उससे मिलने कभी-कभी बनारस आता था।

पुलिस की पूछताछ में जितेन ने बताया कि सोनिया के प्यार और उसकी जमीन की लालच में आकर उसने सुधीर की हत्या की साजिश रची। इसमें सोनिया ने भी पूरा साथ दिया।

दोनों ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी को हृदय पट्टी में सुधीर दीक्षित की हत्या करने के बाद शव को बालू के ढेर में गाड़ दिया था। इसके बाद 18 फरवरी की रात शव को निकाल कर सोनिया की मारुति वैन से उपरौठ के समीप फेंक दिया। पुलिस ने मारुति वैन, एक हंसिया, दो मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed