{"_id":"5984672f4f1c1bfc358b4a9f","slug":"wife-left-home-after-leaving-a-newborn-baby-and-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात बच्चे को छोड़कर मायके चली गई पत्नी, पति ने पुलिस से लगाई गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवजात बच्चे को छोड़कर मायके चली गई पत्नी, पति ने पुलिस से लगाई गुहार
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 04 Aug 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति-पत्नी के बीच विवाद कितना गंभीर रुप ले सकता है, इसका एक उदाहरण देखने को मिला यूपी के गाजीपुर जिले में। यहां पति से विवाद के बाद एक पत्नी अपने नवजात बच्चे को छोड़कर मायके चली गई।
विज्ञापन
वहीं जब पति उसे मनाने पहुंचा तो उसे बारिश के इस मौसम में खुले आकाश के नीचे अपने बच्चे के साथ रात बितानी पड़ी। चौदह साल पहले पटकनियां निवासी शोभा राम की पुत्री मंजू देवी की शादी दिलदारनगर थाने के बगसरी गांव निवासी अजोधा राम के साथ हुई थी।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व विवाहिता बच्चों को ससुराल में छोड़कर पति को बिना बताए घर से निकल पड़ी। पति ने विवाहिता की काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। इसी दौरान पति को पता चला की विवाहिता अपने मायके में आकर रह रही है।
विज्ञापन
उसने फोन से संपर्क कर पत्नी को घर आने को कहा। लेकिन पत्नी ने ससुराल आने से मना कर दिया। नवजात बच्चे को उसकी मां के पास ले जाने के लिए पति अजोधा राम पटकनियां स्थित अपने ससुराल पहुंचा और बच्चे का हवाला देते हुए घर चलने को कहा।
लेकिन विवाहिता ने जाने से मना कर दिया। यहां तक कि देर रात उसे बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया। खुले आसमान के नीचे बच्चों के साथ रात बिताने के बाद वह गुहार लगाने थाने पहुंचा। पीड़ित ने पुलिस से लिखित शिकायत की है।
शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में एसआई मनोज कुमार सिंह ने बताया मामला पति-पत्नी के बीच का है। शिकायती पत्र पत्नी के विदाई कराने के संबंध में मिला है, जिसकी जांच जारी है।