फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   vhp leader caught with 36 kg smack and five womens at ballia station

36 किलो गांजा और पांच महिलाओं के साथ पकड़ा गया विश्व हिन्दू परिषद का नेता

Fri, 19 May 2017 04:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 19 May 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
vhp leader caught with 36 kg smack and five womens at ballia station
डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस से बलिया स्टेशन पर उतरे थे तस्कर - फोटो : अमर उजाला
बलिया रेलवे स्टेशन पर बुधवार की रात बलिया जीआरपी ने 36 किलो गांजे के साथ पांच महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए तस्करों में एक ने खुद को मऊ जिले के विहिप का पूर्व जिलाध्यक्ष बताया है। इस मामले में जीआरपी ने सभी का संबंधित धारा में चालान कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जीआरपी बलिया दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार की रात प्लेटफार्म नंबर एक पर कुछ महिलाएं व एक पुरुष संदिग्ध हालत में दिखे। जब उनसे पूछताछ की गई तो उनकी बातों पर संदेह हुआ। उनके बैग की जब तलाशी ली गई तो बैग से 36 किलो 340 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन


वहीं जिस व्यक्ति को पकड़ा गया, पूछताछ के दौरान उसने खुद को विश्व हिंदू परिषद मऊ के पूर्व जिलाध्यक्ष रामाशीष कुमार राय बताया। पुलिस के सामने उसने स्वीकार किया कि उसके  ही कहने पर सकना बीबी पत्नी फजुल अली, माजिदा बेगम पत्नी अफजल अली, चामीना बेगम पत्नी मुस्तफा अली, तस्लीम बेगम, सायरा बेगम निवासी उड़ीयस थाना रंगिया जिला कामरुप असम ने गांजा की तस्करी करने निकलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मऊ और बलिया के विहिप के विभाग मंत्री रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष रहे रामआशीष राय को उनके कृत्य के कारण संगठन ने काफी समय पहले हटा दिया था।  इससे पूर्व भी उनके विरुद्घ संगठन को शिकायतें मिल रही थी। इस पर संगठन ने उन्हें पद से हटाया।

इसबीच विधान सभा चुनाव में उन्होंने सदर क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा था। रामआशीष राय मई 2014 से दिसंबर 2016 तक संगठन के जिलाध्यक्ष रहे।

मां के साथ-साथ बच्चे भी गए जेल

vhp leader caught with 36 kg smack and five womens at ballia station
डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस से बलिया स्टेशन पर उतरे थे तस्कर - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन पर गांजे के साथ पकड़ी गई महिलाओं के साथ उनके छोटे-छोटे बच्चे भी थे। ऐसे में अब जब महिलाओं को जेल जाना पड़ा तो इनके साथ-साथ चामीना बेगम की तीन वर्षीय बच्ची, सायरा बेगम का पांच वर्षीय बेटे को भी जेल जाना पड़ा।  स्टेशन पर भारी मात्रा में गांजा बरामद होने का मामला प्रकाश में आने के बाद हड़कंप मच गया है। लेकिन हैरत की बात यह है कि तस्करी के लिए अब महिलाओं और बच्चों का सहारा लिया जा रहा है। ऐसी महिलाएं जिनके साथ उनके बच्चे भी हो, ताकि किसी को उन पर शक नहीं हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed