फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Three lovers commit suicide by jumping into the Ganges

साथ जीने की जिद में गई तीन जानें, दगाबाज प्रेमी ने बताई पूरी कहानी

Fri, 09 Jun 2017 09:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 09 Jun 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Three lovers commit suicide by jumping into the Ganges
Crime shimla

इश्क में इकरार, फिर साथ जीने की जिद और इसके बाद इनकार में तीन जिंदगियां चली गई थीं। वाराणसी में रामनगर के पास गंगा में उतराई मिलीं दो युवतियों की लाश और एक युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। एक युवती के गिरफ्तार प्रेमी ने पूरा वाकया बयां किया, जो बेहद हैरान करने वाला है।

विज्ञापन


रामनगर थाना क्षेत्र में गंगा में 19 मई को एक युवती और 20 मई को एक युवक का शव उतराया मिला था। 23 मई को रामनगर के रामपुर निवासी नरेश मौर्या ने मुकदमा दर्ज कराया कि उनकी बेटी बबिता का अपहरण हो गया है।
विज्ञापन


एक जून को रामनगर के वारीगड़ही निवासी अनवर ने मुकदमा दर्ज कराया कि उनकी बेटी नगमा बानो का अपहरण सोनभद्र के राबर्ट्सगंज के लोहरा बुलहरा के उमेश कुशवाहा ने कर लिया है। मामलों की तफ्तीश में जुटे थानाध्यक्ष रामनगर राजीव सिंह को सर्विलांस से पता चला कि उमेश का मोबाइल सोनभद्र के राबर्ट्सगंज के महुवारा बंगला का चंदन विश्वकर्मा इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रामनगर ने चंदन से पूछताछ की तो मामला परत दर परत उधड़ता चला गया। एसएसपी नितिन तिवारी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में मामले का खुलासा किया। चंदन ने बताया कि वो और उमेश दोनों दोस्त थे। उमेश की बबिता और नगमा दोनों से दोस्ती थी।

बाद में उमेश ने नगमा से चंदन की दोस्ती करा दी। 16 मई को एक ही बाइक से चारों चुनार गए। वहां बबिता और नगमा दोनों शादी का दबाव बनाने लगीं तो उन्होेंने मना कर दिया। नाराज बबिता पर्स से जहरीला पदार्थ निकाली और पी ली। बबिता की हालत बिगड़ने लगी तो सभी उसे चितईपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले आए। डॉक्टरों ने पुलिस केस कहकर बीएचयू अस्पताल जाने को कहा।

पुलिस का नाम सुनकर सभी घबरा गए। बाइक पर बबिता को लेकर घूमते रहे। रात करीब दो बजे बबिता की मौत हो गई। पुलिस से बचने के लिए सभी विश्व सुंदरी पुल पर गए। पुल से बबिता का शव गंगा में फेंक दिया। यह देख नगमा तनाव में आ गई। अचानक उसने भी गंगा में छलांग लगा दी।


इसी दौरान उमेश ने मोबाइल चंदन को थमाया। बात करते-करते वह भी गंगा में कूद गया। चंदन ने बताया कि एकबारगी वह भी गंगा में कूदने की सोचा लेकिन हिम्मत जवाब दे गई। बाइक लेकर वह भाग निकला। चंदन ने पुलिस के पास मौजूद बबिता, नगमा और उमेश की फोटो की शिनाख्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed