फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi police disclose illegal gas refilling shop

वाराणसी में अवैध गैस रिफलिंग का भंडाफोड़, तीन हिरासत में

Tue, 18 Jul 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 18 Jul 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
varanasi police disclose illegal gas refilling shop
आपूर्ति विभाग ने नापतौल कराई तो सभी सिलेंडर में पांच सौ ग्राम से चार किलो कम मिली गैस - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के बाबतपुर स्थित इंडियन ऑयल के गैस प्लांट के समीप रविवार की रात पुलिस ने गैस सिलेंडर लदे ट्रक से अवैध तरीके से की जा रही गैस रिफलिंग का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन


तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने 300 भरे व तीन खाली गैस सिलेंडर, एक छोटा सिलेंडर, मारूती वैन, रिफलिंग के औजार और गैस सिलेंडर पर लगने वाली शील व ढक्कन पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


आपूर्ति विभाग की टीम मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष बड़ागांव दिलीप कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि बाबतपुर स्थित गैस प्लांट के पास अवैध तरीके से गैस की रिफलिंग का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने छापेमारी की तो अवैध तरीके से गैस रिफलिंग करते हुए ट्रक चालक छन्नू पासवान और अमित उर्फ रिंकू सिंह को हिरासत में लिया गया। सोमवार की सुबह आपूर्ति निरीक्षक परवेज अख्तर अपनी टीम के साथ ट्रक पर लदे सिलेंडरों की जांच की तो 500 ग्राम से लेकर चार किलोग्राम तक कम गैस मिली।


आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि सभी सिलेंडरों की नापतौल करने के बाद आगे की  कार्रवाई के लिए डीएम के पास रिपोर्ट लेकर जा रहे हैं।

डीएम के आदेश पर हिरासत में लिए गए आरोपियों के खिलाफ बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बड़ागांव थानाध्यक्ष ने बताया कि रिंकू सिंह इसके पूर्व भी अवैध रिफलिंग के आरोप में दो बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed