फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police arrested four people with sixty lakh rupees heroin

बनारसः 60 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत चार गिरफ्तार

Sat, 08 Sep 2018 07:38 PM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 08 Sep 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
Varanasi police arrested four people with sixty lakh rupees heroin
पुलिस गिरफ्त में तस्कर - फोटो : amar ujala
बनारस के सिगरा थाना क्षेत्र स्थित मरी माता मंदिर के समीप शनिवार की सुबह 600 ग्राम हेरोइन पाउडर के साथ एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की कीमत 60 लाख रुपये है। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने चेतगंज स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता कर इसका खुलासा किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुबह 6:30 बजे रोडवेज कैंट की तरफ से आ रहे वाहनों की चेकिंग मरी माता मंदिर के समीप की जा रही थी। मंदिर से कुछ दूर पर ही तीन पुरुष व एक महिला आपस में कुछ लेनदेन कर रहे थे।
विज्ञापन


शक होने पर जब पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास से हेराइन बरामद हुई। मुगलसराय के कसाब महाल का रहने वाला बाबू उर्फ आजाद, तेलियाबाग निवासी अमित यादव, सूरज यदव और मुगलसराय के काली महाल की रहने वाल फरीदा बेगम उर्फ नाटी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में अमित व सूरज ने बताया  कि वह लोग लखनऊ व बाराबंकी से थोक में हेरोइन लाते हैं। इसके बाद बाबू व फरीदा बेगम समेत अन्य के माध्यम से बनारस व मुगलसराय में बेचते हैं। गैंग में महिला सदस्य होने के कारण लोग उस पर शंका नहीं करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed