फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Man killed Ward Boy who uttered his girlfriend

वाराणसी : प्रेमिका को अपशब्द बोला तो कर दी हत्या

Wed, 25 Jan 2017 02:30 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Wed, 25 Jan 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
Varanasi: Man killed Ward Boy who uttered his girlfriend
varanasi ssp - फोटो : अमर उजाला

मंडलीय अस्पताल के वार्ड ब्वाय जंगबहादुर उर्फ़ पिंटू की जिला महिला अस्पताल परिसर में की गई हत्या का बुधवार को पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस आफिस में एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि गिरफ्त में आया महिला अस्पताल की स्टाफ नर्स का बेटा अरुण कुमार, पियरी का नितिन यादव और जंगबहादुर तीनों दोस्त थे।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले जंगबहादुर पिपलानी कटरा के पास अरुण की शराब छीनकर पी लिया था और उसकी प्रेमिका के बारे में अपशब्द बोला था। जंगबहादुर का यह कृत्य अरुण को बहुत बुरा लगा था।
विज्ञापन


21 जनवरी की रात महिला अस्पताल परिसर में रहने वाले जंगबहादुर के मौसा-मौसी शादी में गए थे। जंगबहादुर ने अरुण और नितिन को शराब पीने के लिए बुलाया। इसी दौरान नशे की हालत में अरुण और नितिन ने पर्दे की रॉड, करछुल से जंगबहादुर का सिर कूंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गैस सिलेंडर पटककर दोनों ने उसकी कमर तोड़ी। हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए दोनों ने सिलेंडर में आग लगाई लेकिन गैस ख़त्म हो गई। इसके बाद घर की आलमारी तोड़कर दोनों ने तीन लाख रुपये मूल्य से ज्यादा के जेवरात की चोरी की और भाग निकले।


सर्विलांस की मदद से मुखबिर की सूचना के आधार पर मंगलवार रात 1:30 बजे अरुण और नितिन को कंपनीबाग़ के पास से सीओ कोतवाली अखिलेश सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली अरविन्द सिंह सिसोदिया और उनकी टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed