फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi district hospital rape accused

वाराणसी जिला अस्पताल में हुए रेप का आरोपी चिह्नित

Tue, 17 Jan 2017 12:06 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Tue, 17 Jan 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
Varanasi district hospital rape accused
फाइल फोटो - फोटो : social media
जिला अस्पताल के बाथरूम में जौनपुर की विवाहिता से दुराचार के आरोपी को क्राइम ब्रांच ने चिह्नित कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगा दी गई हैं। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि वह वाराणसी के साथ ही चंदौली और जौनपुर में इस तरह की वारदातोें को पूर्व में भी अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन


जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र की 30 वर्षीया विवाहिता के साथ रविवार को जिला अस्पताल के बाथरूम में एक आरोपी ने दुराचार किया था। साथ ही, विवाहिता की 50 वर्षीय बुआ को बेटे की नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनके जेवरात ले उड़ा था।
विज्ञापन


मामले की तफ्तीश के लिए क्राइम ब्रांच प्रभारी ओम नारायण सिंह और एसआई राकेश सिंह सोमवार को बदलापुर गए। जिला अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपी और पीड़िता के मोबाइल नंबर की सर्विलांस से की गई तफ्तीश के आधार पर अहम सुराग क्राइम ब्रांच के हाथ लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार क्राइम ब्रांच ने आरोपी के नाम और पते की तस्दीक कर ली है। इस बारे में एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओें पर जांच जारी है। कैंट पुलिस और क्राइम ब्रांच की दो टीमें गठित कर आरोपी की धरपकड़ के लिए लगाया गया है।


उधर, सोमवार को भी पीड़िता आशा ज्योति केंद्र में थी। मंगलवार को उसका बयान दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद दिखी। ओपीडी का समय खत्म होने के बाद सभी गेट बंद कर दिए गए थे। सिर्फ एक गेट से इंट्री नाम और पता दर्ज करने के बाद दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed