फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi brother saw brother-in-law and her sister in sexual relation, murder

आपत्तिजनक स्थिति में थे जीजा और साली, भाई ने देखा तो कर दिया कत्ल

Fri, 14 Jul 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 14 Jul 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
Varanasi brother saw brother-in-law and her sister in sexual relation, murder
घटना का खुलासा करते एसपी (ग्रामीण) अमित कुमार - फोटो : अमर उजाला

यूपी के वाराणसी में एक बहन ने अपने जीजा की खातिर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का कत्ल कर दिया। बहन का जीजा के साथ अवैध संबंध था और भाई ने उन्हें एक साथ देख लिया था।

विज्ञापन


मंडुवाडीह थाना अंतर्गत मड़ौली निवासी सुजीत कुमार का सिर कूंच कर हत्या उसकी सगी बड़ी बहन संगीता और बहनोई संजय कुमार हरिजन ने की थी। पुलिस के अनुसार संगीता और उसके बहनोई के बीच अवैध संबंध थे।
विज्ञापन


इसकी जानकारी सुजीत को हो गई थी और उसने ये बात संजय की पत्नी और अपनी बहन को बताने को कहा था। इसी बात को लेकर सुजीत से संगीता और संजय खार खाए हुए थे। यह खुलासा करते हुए सुजीत का मोबाइल संगीता और संजय के पास से बरामद कर पुलिस ने दोनों को गुरुवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी (ग्रामीण) अमित कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि बीते 26 जून को रोहनिया थाना के अमरा खैरा क्षेत्र की वैष्णो विहार कॉलोनी में खेल के मैदान के बगल में बने कमरे में एक युवक का सिर ईंट से कूंचकर हत्या की गई थी।

29 जून को शव की शिनाख्त मड़ौली निवासी दिनेश राम ने अपने बेटे सुजीत के तौर पर की। आशंका व्यक्त की कि सुजीत की हत्या गांव के संतोष, राहुल और चंदन ने की है। रोहनिया इंस्पेक्टर ने तफ्तीश शुरू की तो आरोपियों की भूमिका नहीं मिली।
 

अवैध संबंध छिपाने के लिए की वारदात

Varanasi brother saw brother-in-law and her sister in sexual relation, murder
murder
दिनेश के घर में रह कर मजदूरी करने वाले उसके बड़े दामाद रोहनिया के खुशीपुर निवासी संजय कुमार और संगीता की हरकतें पुलिस को संदिग्ध प्रतीत हुईं। इसी आधार पर संजय से कड़ाई से पूछताछ शुरू की गई तो सच सामने आ गया।

संजय ने बताया कि वह संगीता उसकी साली है। बीते तीन साल से वो और संगीता एक-दूसरे के करीब थे। एक बार सुजीत ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद से वो संगीता को उससे दूर रहने को कहता और धमकाता था कि पिता और बड़ी बहन को पूरी बात बता देगा।

संजय ने बताया कि उसने सुजीत को रास्ते से हटाने की सोची। वैष्णो बिहार कॉलोनी में एक अकेला कमरा देखा और संगीता को सुजीत की हत्या के लिए तैयार किया। 26 जून को उसने संगीता को उसी कमरे के पास झाड़ियों में छिप जाने को कहा और बिना किसी को बताए सुजीत को साथ लेकर घर से निकला।

लठिया में बीयर खरीदी और उसी कमरे में सुजीत को लेकर गया। दोनों ने छककर बीयर पी। जब सुजीत नशे में हो गया तो उसने और संगीता ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed