{"_id":"58a6c8c64f1c1b931ad84699","slug":"varanasi-3-2-kg-gold-seized-young-man-getting-inquiries","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में एक करोड़ का सोना जब्त, युवक से हो रही पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी में एक करोड़ का सोना जब्त, युवक से हो रही पूछताछ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 17 Feb 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
gold recover
- फोटो : अमर उजाला
चेतगंज पुलिस ने लहुराबीर चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान ऑटो सवार एक युवक के बैग से तीन किलो दो सौ ग्राम सोने के जेवरात बरामद किया। जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई। युवक की शिनाख्त इटावा निवासी गौरव तिवारी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
उसने बताया कि वह जेवरात बनारस के सर्राफों के ऑर्डर पर लेकर आया था। हालांकि उसके पास से जेवरात के संबंध में कोई कागजात नहीं था। पुलिस ने जेवरात जब्त कर चेतगंज थाने के मालखाने में रखवा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की सूचना पर पहुंची आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम चेतगंज थाने में गौरव से पूछताछ में जुटी है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी चेतगंज एडिशनल एसपी अनुराग आर्या ने बताया कि कागजात न होने के कारण जेवरात जब्त किए गए हैं। आयकर विभाग के अधिकारी मामले की तफ्तीश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन