फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uncontrolled and just fired , 13 injured

अनियंत्रित होकर बस पलटी, 13 घायल

Tue, 23 Feb 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Tue, 23 Feb 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled and just fired , 13 injured

पांडेयपुर से नियार जा रही एक प्राइवेट बस सोमवार को हाजीपुर दलित बस्ती के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

बस का शीशा तोड़कर उसमें से यात्रियों को बाहर निकाला गया। बस के 13 यात्रियों को चोट आई है। चोलापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से दीनदयाल राजकीय अस्पताल रेफर किए गए घायल यात्रियों में से छह की हालत गंभीर बताई गई है। दुर्घटना के बाद बस छोड़कर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

पांडेयपुर से सवारी बैठाकर सोमवार को एक प्राइवेट बस नियार जा रही थी। हाजीपुर पहुंचते ही सामने से एक पिकअप आता दिखाई दिया। उसी स्थान पर सड़क किनारे कुछ महिलाएं खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप उन महिलाओं को बचाते हुए निकल गया। इसी दौरान बस का आधा हिस्सा सड़क किनारे की पटरी पर चला गया। पटरी से सड़क पर बस को लाने के दौरान वह अनियंत्रित होकर पलट गई।
 दुर्घटना में बस का खलासी नियारडीह निवासी मुकेश यादव (40), हाजीपुर के पंचम (50), बाबतपुर के प्रेमशंकर (32) और उनकी पार्वती (30), पहड़िया के दीपक श्रीवास्तव (50), चौबेपुर की धर्मावती (55), पांडेयपुर नईबस्ती की ऊषा (52), अजगरा के दिनेश प्रजापति (40) व राजी (60), हरदासीपुर के जंगबहादुर (30) और उनका लड़का विशाल (4), नियारडीह की ऊषा (40) और बबियांव के निर्मल (65) घायल हो गए।

ग्रामीणों की मदद से सभी को चोलापुर पीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मुकेश, पंचम, पांडेयपुर ऊषा, दिनेश, राजी और निर्मल को दीनदयाल अस्पताल रेफर कर दिया गया। चोलापुर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed