{"_id":"5b703afe42c792760260b718","slug":"uncle-murder-his-nephew-due-to-children-dispute-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः बच्चों के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर चाचा ने भतीजे को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिर्जापुरः बच्चों के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर चाचा ने भतीजे को मार डाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sun, 12 Aug 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मिर्जापुर में बच्चों के विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के जमुनहिया पुरानी लाइन गांव निवासी रतन कुमार (26) की पुत्री और उसके चाचा ठाकुर प्रसाद की पुत्री शनिवार को घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों बच्चियों में विवाद हो गया। शोरगुल सुनकर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया था।
रविवार की सुबह फिर दोनों बच्चियों में विवाद होने लगा। जानकारी होने पर रतन कुमार बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसका विवाद अपने चाचा ठाकुर प्रसाद से हो गया। चाचा-भतीजे में मारपीट होने लगी। इसी दौरान ठाकुर प्रसाद ने कुल्हाड़ी से रतन के सिर पर वार कर दिया जिससे रतन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
रतन को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे एंबुलेंस से लेकर अस्पताल से निकले थे कि रास्ते में रतन कुमार ने दम तोड़ दिया।
रतन की मौत की जानकारी होते ही परिवार के लोग नाराज हो गए और आग बबुला हो गए और भागने का प्रयास कर रहे ठाकुर प्रसाद को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बाद में ठाकुर प्रसाद को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस ने आरोपी ठाकुर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी आशीष तिवारी का कहना है कि जमुनिया निवासी एक व्यक्ति ने भतीजे पर धारदार हथियार से हमला दिया जिससे उसके भतीजे की मौत हो गई है। मृतक के छोटे चाचा की तहरीर पर आरोपी ठाकुर प्रसाद के विरुद्घ गैरइरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।