फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two youth murder in half an hour at varanasi

बनारस में बेलगाम हुए बदमाश, आधे घंटे के अंदर दो युवकों की गोली मार कर हत्या

Fri, 14 Sep 2018 07:15 PM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 14 Sep 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
Two youth murder in half an hour at varanasi
घटनास्थल पर पड़े खोखे - फोटो : amar ujala
बनारस में बेखौफ होकर अपराधी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार को शहर में आधे घंटे के अंतराल में दो युवकों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर आगमन की तैयारी में जुटे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दोनों वारदात की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


दशाश्वमेध थाना अंतर्गत बंगाली टोला क्षेत्र के पातालेश्वर निवासी राकेश अग्रहरि (32) की उसके घर के सामने तीन राउंड फायरिंग कर हत्या कर दी गई। राकेश एक साल पहले अपनी सौतेली मां मीरा को गोली मार कर हत्या के प्रयास के चलते सुर्खियों में आया था।
विज्ञापन


दशावमेध पुलिस जब तक राकेश को लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचती तब तक पता लगा कि नई सड़क स्थित लंगड़ा हाफिज मस्जिद के समीप एक युवक को गोली मार दी गई है। आननफानन में घायल युवक को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दिनदहाड़े गोली मार की गई दो हत्याओं ने जिले की पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed