यूपी: अलग-अलग जगह पर हादसों में दो की मौत, जेसीबी से ऑटो के टकराने से घायल आठ लोगों की हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली के दो अलग-अलग स्थानों पर रविवार की सुबह और शनिवार की देर रात राजमार्ग पर हुए दो सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत गई। घटना में आठ लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
घायलों में दो की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर किया। गिराई में घटना का कारण बनी जेसीब मशीन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बरौत-प्रयागराज से एक आटो में दर्जन भर से अधिक लोग सवार होकर गोपीगंज की ओर आ रहे थे। आटो जैसे ही गिराई पावर हाउस के पास पहुंचा, वैसे ही राजमार्ग पर जेसीबी मशीन सड़क के किनारे गिरे गिट्टी को भरकर अचानक मुड़ा, इससे आटो जेसीबी में भिड़कर पलट गया।
टक्कर जोरदार होने से आटोसवार शीला देवी(50) पत्नी रामसागर निवासी जसवाबिलारी बरौत-प्रयागराज, धन्नी देवी(70) पत्नी सजावल निवासी गहरपुर, मनोरमा(22) पुत्री रामसागर निवासी जसवा बिलारी बरौत, रोहित(19) निवासी जसवाबिलारी, सोनपत्ती(30) पत्नी कन्हैयालाल निवासी लमाई-सीतामढ़ी, रीता देवी (25) पत्नी गुल्लूर निवासी छेड़ी -बरौत, जयप्रकाश(40) छेड़ी-बरौत, मीरा देवी(35) पत्नी विनोद निवासी पंकजनगर-बरौत, रुक्मिना देवी(40) पत्नी मातिबा निवासी छिड़ियापार-बरौत और उसका दुधमुंहा नौ माह का पुत्र भोलेदानी गंभीर रुप से घायल हो गए।
चीखपुकार सुनकर आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने शीला देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य महिलाओं की हालात में सुधार न देख अन्यत्र रेफर किया। मृतका के परिजनों का कहना है कि शीला देवी पुत्री मनोरमा की आंख दिखाने गोपीगंज आ रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दूसरी घटना जंगीगंज-बड़ागांव तिराहे पर शनिवार की देर रात हुई। जहां सरायजगदीश निवासी अशफाक(62) किसी कार्यवश राजमार्ग पार कर रहा था,उसी समय तेज गति से आ रहा बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रुप से घायल वृद्घ को लोगों ने उपचार के लिए सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस की मिलीभगत से दौड़ रहे ओवरलोड आटो
गिराई के पास रविवार को जेसीबी मशीन और ओवरलोड आटोरिक्शा की हुई जोरदार टक्कर में महिला की मौत के बाद भी पुलिस प्रशासन की आंखें नहीं खुल पा रही हैं। राजमार्ग के पूर्वी छोर औराई चौराहे से पश्चिमी छोर ऊंज, बरौत और हंडिया तक बेखौफ हो चुके चालक आटो में मानक से कहीं अधिक सवारियों को भरकर फेरा लगा रहे हैं। घटनाएं कारित होने के बाद सारा दारोमदार आगे वाले पर मढ़ दिया जाता है और न तो चालक अपनी कमी भांप पाते हैं न पुलिस।
एनएचएआई भी कम नहीं है जिम्मेदार
राजातालाब-हंडिया खंड के 60 किमी के दायरे में निर्माणाधीन सिक्सलेन कार्य हादसों को बढ़ाने में कम जिम्मेदार नहीं है। निर्माण कार्य में लगी कार्यदाई संस्था की निगरानी में लगे एनएचएआई की लापरवाही कहा जाय या फिर मनमानी। आए दिन बिना किसी सुरक्षात्मक संकेतक के ही मशीनों से काम कराया जाना भी हादसों का बड़ा कारण माना जा रहा है। यह आरोप रहा कि प्राधिकरण इन दिनों अंडरपास ब्रिजों पर ही सारा ध्यान केंद्रित कर दिया है। खुले नालों और जर्जर होकर दम तोड़ रहीं सर्विस लेनों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।