ट्रक से टकराया अनियंत्रित दुग्ध वाहन, दो की मौत, एक की हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंधीताली के समीप नेशनल हाईवे संख्या दो पर सोमवार सुबह साढ़े छह बजे अनियंत्रित होकर दुग्ध वाहन डिवाइडर से टकरा गया। इससे वह हाईवे की दूसरी लाइन में पहुंच गया और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया।
इस टक्कर में दुग्ध वाहन पर सवार चालक और खलासी (कंडक्टर) की मौत हो गई, जबकि सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि घायल को रामनगर राजकीय महिला अस्पताल में पहुंचाया।
वाराणसी निवासी अरुण राय की डेयरी वाराणसी में है। इसके लिए अलीनगर थाना क्षेत्र के अलूमिल परिसर में चंदौली जिले के विभिन्न क्षेत्रों से दूध एकत्र करके टैंकर से वाराणसी भेजा जाता है। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी आबिद अंसारी(22) डेयरी के दूध वाहन को लेकर अलुमिल जा रहा था।
सिंघीताली गांव के पास वह पहुंचा ही था कि दूध वाहन अनियंत्रित हो गया। टैंकर डिवाइडर पारकर सड़क के दूसरी लाइन में चला गया और चंदौली की ओर से जा रहे ट्रक से दूग्ध वाहन की जोरदार टक्कर हो गई।
इस घटना में आबिद अंसारी व खलासी बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र के नूरपुर निवासी आशीष कुमार(25) की मौत हो गई। वहीं दूधिया मथुरा जिले के बलदेवा थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी राकेश कुमार(45) गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद एक लाइन पर जाम की स्थिति हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूधिया राकेश कुमार को रामनगर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया।
इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी चतुर्वेदी ने बताया कि मृतकों व घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायल राकेश रामनगर राजकीय अस्पताल में भर्ती है।