फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two died in milk vehicle collided divider with truck nh 2 chandauli

ट्रक से टकराया अनियंत्रित दुग्ध वाहन, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Mon, 08 Jul 2019 06:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 08 Jul 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
two died in milk vehicle collided divider with truck nh 2 chandauli
हाईवे पर पलटा दुग्ध वाहन। - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंधीताली के समीप नेशनल हाईवे संख्या दो पर सोमवार सुबह साढ़े छह बजे अनियंत्रित होकर दुग्ध वाहन डिवाइडर से टकरा गया। इससे वह हाईवे की दूसरी लाइन में पहुंच गया और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया।

विज्ञापन


इस टक्कर में दुग्ध वाहन पर सवार चालक और खलासी (कंडक्टर) की मौत हो गई, जबकि सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि घायल को रामनगर राजकीय महिला अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन


वाराणसी निवासी अरुण राय की डेयरी वाराणसी में है। इसके लिए अलीनगर थाना क्षेत्र के अलूमिल परिसर में  चंदौली जिले के विभिन्न क्षेत्रों से दूध एकत्र करके टैंकर से वाराणसी भेजा जाता है। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी आबिद अंसारी(22) डेयरी के दूध वाहन को लेकर अलुमिल जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंघीताली गांव के पास वह पहुंचा ही था कि दूध वाहन अनियंत्रित हो गया। टैंकर डिवाइडर पारकर सड़क के दूसरी लाइन में चला गया और चंदौली की ओर से जा रहे ट्रक से दूग्ध वाहन की जोरदार टक्कर हो गई।

इस घटना में आबिद अंसारी व खलासी बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र के नूरपुर निवासी आशीष कुमार(25) की मौत हो गई। वहीं दूधिया मथुरा जिले के बलदेवा थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी राकेश कुमार(45) गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद एक लाइन पर जाम की स्थिति हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूधिया राकेश कुमार को रामनगर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया।

इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी चतुर्वेदी ने बताया कि मृतकों व घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायल राकेश रामनगर राजकीय अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed