फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two accused caught stealing ran away pushing constable in kapsethi varanasi

सिपाही को धक्का देकर हथकड़ी पहने दो आरोपी थाने से भागे, पुलिस में मचा हड़कंप

Sat, 31 Aug 2019 02:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 31 Aug 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
Two accused caught stealing ran away pushing constable in kapsethi varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के कपसेठी थाने में चोरी के आरोप में हथकड़ी पहनाकर बैठाए गए दो आरोपी गुरुवार की देर रात सिपाही को धक्का मार कर भाग निकले। हिरासत में बैठाए गए आरोपियों के थाने से भागने की सूचना सार्वजनिक होते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद भी दोनों आरोपियों का पुलिस पता नहीं लगा सकी। एसएसपी ने प्रकरण की जांच सीओ बड़ागांव को सौंप कर रिपोर्ट तलब की है।

वहीं, चर्चा यह भी रही कि थाने से पुलिस अभिरक्षा से भागे दोनों युवकों की सूचना पर कपसेठी पुलिस ने एक कबाड़ी को भी पकड़ा था और उसे इतना पीटा की कि बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस के डर की वजह से कबाड़ी के परिजन मुंह खोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा लेखपाल, इस तरह योजना बनाकर पकड़ा गया आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 27 अगस्त की रात कपसेठी थाना अंतर्गत घोसिला गांव स्थित शिवमंदिर से घंटा चुरा रहे युवक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा था। युवक जौनपुर जिले के गद्दी थाना के कलूवारी का रहने वाला है। युवक से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसकी बस्ती के दूसरे युवक को भी पकड़ा। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने दो दर्जन से अधिक घंटे बरामद किए।

गुरुवार की रात ढाई बजे लगभग एक युवक ने लघुशंका के लिए कहा तो थाने में मौजूद सिपाही उसे शौचालय ले गया। वापस लौट कर आने पर युवक ने सिपाही को धक्का दिया तो वह गिर पड़ा और इसी दौरान दोनों थाने से भाग निकले।

ये भी पढ़ें : जौनपुर : बच्चा चोर समझकर अधेड़ को बेरहमी से पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

सूचना पाकर पुलिस ने क्षेत्र में दोनों की खोजबीन कराई लेकिन पता नहीं लगा। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सीओ बड़ागांव को प्रकरण की जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दो दिन से ज्यादा समय से बैठाए क्यों थे थाने पर :
चोरी करते मंगलवार की रात रंगेहाथ पकड़े गए आरोपियों को दो दिनों बाद भी थाने पर क्यों बैठाया गया था? यह सवाल गुरुवार को अधिकारियों ने कपसेठी थानाध्यक्ष से पूछा तो उनके पास कोई जवाब ही नहीं था। हथकड़ी पहने दो आरोपियों के भागने की सूचना पर कपसेठी थाने पहुंचे सीओ बड़ागांव अर्जुन सिंह और एसपी ग्रामीण एमपी सिंह ने कपसेठी थानाध्यक्ष को जमकर फटकार लगाई। साथ ही, परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा। वहीं, रात के समय थाने में मौजूद पुलिसकर्मी प्रकरण के लिए एक-दूसरे की लापरवाही को कसूरवार ठहराते दिखे।

पुलिस अभिरक्षा से भागे 16 बदमाशों की है तलाश :
जिले में पुलिस अभिरक्षा से भागे 16 बदमाशों की तलाश एक अरसे से की जा रही है। इनमें 50-50 हजार के इनामी बदमाश मनीष कुमार सिंह, सलीम उर्फ मुख्तार शेख व सुनील यादव, पांच हजार का इनामी सतीश सिंह और ढाई हजार का इनामी सुरेश मिश्रा भी शामिल है। इन 16 बदमाशों में से 11 ऐसे हैं जो 2002-03 में पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed