फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   TTE suspended after video viral of snatching money chandauli

चंदौली : ट्रेन में टीटीई ने बुजुर्ग से छीने पैसे, वीडियो वायरल होने पर हुआ निलंबित

Thu, 25 Jul 2019 09:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Jul 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
TTE suspended after video viral of snatching money chandauli
बुजुर्ग से पैसे छीनता टीटीई। - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मंडल में तैनात टीटीई विनय सिंह का यात्री से पैसे छीनने का वीडियो वायरल होने के बाद टीटीई को निलंबित कर दिया गया है। यही नहीं जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। इस घटना से रेलकर्मियों में खलबली मच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन पहले सोशल मीडिया पर एक ट्रेन में बुजुर्ग से रुपये छीनने का वीडियो वायरल हुआ। हालांकि यह वीडियो तीन महीने पहले का बताया जा रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद डिविजन में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी होते ही मंडल रेल प्रबंधक मुगलसराय ने आरोपी टीटीई को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने बताया कि आरोपी टीटीई को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए एक टीम गठित कर दिया। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed