फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three policemen killed in accidents, including

हादसों में पुलिसकर्मी समेत तीन की मौत

Mon, 30 May 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 30 May 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Three policemen killed in accidents, including
बाइक एक्सीडेंट में मौत - फोटो : amar ujala
कपसेठी और चौबेपुर क्षेत्र में हुई तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। लंका थाने के हेड कांस्टेबल देवराज राम मारकंडेय महादेव से दर्शन कर लंका लौट रहे थे। चौबेपुर में बोलेरो ने ओवरटेक करने के फेर में उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के नागपुर निवासी देवराज राम (55) लंका थाने पर तैनात थे। वह हेड कांस्टेबल थे। पिछले कुछ दिनों से वह कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए थे। रविवार की सुबह वह मारकंडेय महादेव दर्शन करने गए थे। दोपहर करीब 11:30 बजे वह बाइक से लंका लौट रहे थे। उमरहा में दैत्राबीर बाबा मंदिर के पास ओवरटेक करने के फेर में बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद क्षेत्रीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी सुमित्रा, दो बेटे और एक बेटी है। दूसरी घटना चौबेपुर के पंडापुर की है।
विज्ञापन



गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के पटखौली निवासी अरुण पांडेय (38) और अमित पाठक (22) शनिवार की रता करीब 11 बजे वाराणसी से बाइक से घर लौट रहे थे। पंडापुर में डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों घायलों को पं.  दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया जबकि अमित का इलाज चल रहा है। अरुण ने हेलमेट नहीं लगाया था। लोगों का कहना था कि हेलमेट लगाए होते तो शायद जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीसरी घटना कपसेठी के  शिवदासपुर गांव की है। गजापुर गांव निवासी अंडा विक्रेता काली प्रसाद का बेटा कृष्ण गुप्ता (17) रविवार की सुबह कपसेठी सब्जी मंडी जा रहा था। शिवदासपुर में सुबह करीब छह बजे सड़क पार करते समय पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही कृष्ण गुप्ता की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। कृष्‍ण तीन भाई, तीन बहन में दूसरे नंबर का था। वह 12वीं का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed