फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thieves carried goods to millions of homes reduced to five

पांच घरों से लाखों का माल समेट ले गए चोर

Sun, 07 Aug 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 07 Aug 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Thieves carried goods to millions of homes reduced to five
चोरी - फोटो : अमर उजाला
चोरों के आगे पुलिस बौनी साबित होती जा रही है। हौसला बुलंद चोर रोजाना घरों और दूकानों के ताले तोड़ रहे हैं लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। शुक्रवार की रात भी चोरों ने शिवपुर, चौबेपुर और रोहनिया में चार घरों को निशाना बनाया। शिवपुर और सिगरा में चोरों ने शनिवार की दोपहर में दो घरों धावा बोल लाखों के गहने और नगदी समेट ले गए।  
विज्ञापन


शिवपुर स्थित वीडीए कॉलोनी में रहने वाले अधिवक्ता नंद प्रताप सिंह सुबह 10 बजे कचहरी और उनकी शिक्षिका पत्नी माधुरी सिंह घर में ताला बंद कर विद्यालय चली गई थीं। उनके बेटे दिल्ली पढ़ते हैं। दोपहर में करीब दो बजे माधुरी घर लौटीं तो मेन गेट का ताला काट दिया गया था। अंदर के कमरों में लगे ताले और आलमारी भी टूटी थी।
विज्ञापन


आलमारी को सोने के तीन हार, तीन चेन, 21 अंगूठियां और सोने की छह चूड़ियों समेत करीब 14 लाख के गहने गायब थे। सूचना पाकर सीओ कैंट राजकुमार यादव मौका मुआयना करने पहुंचे। इसी तरह गांधी नगर कॉलोनी, सिगरा में कपड़ा कारोबारी गुरुचरण सिंह दोपहर में पत्नी के साथ डॉक्टर के यहां गए थे। दो घंटे बाद लौटे तो घर का ताला टूटा था। तीन लाख के जेवर और 25 हजार नगद चोल समेट ले गए थे।वहीं, रोहनिया के लठियां में चोरों ने दो घरों को खंगाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूसा का कारोबार करने वाले पंचकोशी यादव घर में ताला बंद कर अपने रिश्तेदार के यहां सैदपुर गए थे। शनिवार की सुबह लौैटे तो घर का ताला टूटा था। चोर नगदी समेत करीब एक लाख का सामान चुरा ले गए। पड़ोस के जंगली बिंद के घर से चोर लैपटाप और मोबाइल ले गए। इसके पहले गुरुवार की रात क्षेत्र के बूड़ापुर गांव में राजेश सिंह के घर 20 लाख की चोरी हुई थी। इसी तरह चौबेपुर के बहरामपुर में सुद्धु गुप्ता के घर में सेंधमारी कर घुसे चोर 25 हजार का सामान समेट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed