{"_id":"56e332914f1c1ba0248b456a","slug":"the-truck-mca-students-trampled-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने एमसीए के छात्र को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने एमसीए के छात्र को रौंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 12 Mar 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने एमसीए के छात्र को रौंदा, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के अखरी में शुक्रवार की सुबह सड़क पार करने के दौरान एमसीए के छात्र कृ ष्ण कुमार पाठक (22) को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह बाइक से खुशीपुर स्थित स्कूल आफ मैनेजमेंट साइंसेज (एसएमएस) जा रहा था। छात्र ने हेलमेट नहीं लगाया था। हादसे से नाराज छात्रों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजे के लिए चक्काजाम कर दिया, जिससे करीब दो घंटे तक बाईपास पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
सिद्धार्थ नगर जिले के नरकटहा वासी निवासी जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक राधेश्याम पाठक का इकलौता बेटा कृ ष्ण कुमार पाठक एसएमएस में एमसीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह डीरेका के पास किराए का कमरा लेकर रहता था। शुक्रवार की सुबह वह क ॉलेज के लिए निकला। करीब 9:45 बजे अखरी पहुंचने पर सड़क निर्माण कार्य होने की वजह से वह दूसरी लेन में जाने लगा। सड़क पार करते समय मोहनसराय की ओर जा रहे तेज ट्रक ने उसे कुचल दिया और भाग निकला। ट्रक के पहिए के नीचे सिर आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलने पर साथी छात्रों ने घटनास्थल पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। वह आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे थे। साथ ही जहां सड़क का निर्माण हो रहा है, वहां संकेतक लगाने और ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे थे। दोपहर 12 बजे सीओ सदर रामसेवक यादव और एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और छात्रों को आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इस दौरान डाफी से मोहनसराय तक वाहनों की लंबी लाइनें लगी थीं।
विज्ञापन
वहीं, दोपहर बाद ट्रक को मोहनसराय से बरामद कर लिया गया। चालक फरार चल रहा है। कृष्ण कुमार के परिवार के साथ शाम को वाराणसी पहुंचे, जबकि गोदौलिया में रहने वालीं उसकी मौसी हादसे के कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंच गई थीं।